दौसा राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह राठौड़ ने मंगलवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में कांग्रेस की सरकार होने के चलते युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ है। निवर्तमान गहलोत सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार से 29000 करोड़ रुपये मिले थे। राजस्थान की जनता को घर-घर नल से जल दिलाने के लिए उसमें से मात्र 8 हजार करोड़ रुपये खर्च किए, उसमें भी घोटाले कर दिए। ऐसे लोगों से और उम्मीद भी क्या की जा सकती है।
मंत्री ने दौसा में लोकसभा संचालन समिति की बैठक के लिए कार्यकर्ताओं की मीटिंग भी ली। यहां राजस्थान सरकार के उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह राठौड़ ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को अपना बूथ मजबूत करने की सलाह दी।
उधर, मीडिया से बात करते राजस्थान सरकार के उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा है कि निवर्तमान गहलोत सरकार केंद्र की मोदी सरकार ने 29 हजार करोड़ रुपये दिए थे, ताकि राजस्थान की जनता को उसे पैसे से पानी मिल सके, लेकिन राजस्थान की पूर्व गहलोत सरकार उसे 29 हजार करोड़ में से मात्र 8 हजार करोड़ रुपये ही खर्च कर पाई, क्योंकि नरेंद्र मोदी का नाम हो जाएगा और उस 8 हजार करोड़ में भी घोटाले कर दिए, जिसकी अभी तक जांच चल रही है।
मध्य प्रदेश ने भी पानी देने के लिए सहमति जताई
राठौड़ ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने 2013 से 18 तक जो योजना बनाई थी, उसे भी कांग्रेस ने ठंडे बस्ते में डाल दिया। उसी समय ERCP 13 जिलों के लिए थी, लेकिन अब इसे 21 जिले के लिए कर दिया गया है। साथी मध्य प्रदेश ने भी पानी देने के लिए सहमति जताई है, जिसके चलते अब तीन लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी और पीने के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा।
आज फिर से विश्वास कायम हो रहा है
पेपर लीक के मामले पर बोलते हुए राठौर ने कहा कि लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं। पुलिस पूरी तरह काम कर रही है और यह सब जब होता है जब लीडरशिप का स्पष्ट संकेत हो कि जीरो टॉलरेंस पर काम करना है। पिछले पांच साल में राजस्थान के छात्रों के साथ विश्वासघात हुआ और लाखों लोगों के भविष्य बर्बाद हो गए। ये सब उन लोगों के कारण हुआ जिन चंद लोगों ने पेपर लीक अपना अवैध धंधा बना रखा था। आज वो माहौल नहीं है, आज फिर से विश्वास कायम हो रहा है, क्योंकि डबल इंजन की सरकार है।
उधर, सचिन शर्मा की एसएमएस अस्पताल जयपुर में हुई राठौर ने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में छोड़ नहीं जाएगा, जिसकी भी लापरवाही होगी उसे पूरी सजा मिलेगी।