दौसा जिले का बहुचर्चित कांस्टेबल संजय गुर्जर हत्याकांड का इनामी बदमाश तीन साल से फरारी काट रहा था। आरोपी बबलू उर्फ मानसिंह मीणा पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। पुलिस ने बदमाश को पकड़कर हवालात की हवा खिलाई।
दौसा पुलिस अधीक्षक दौसा रंजीता शर्मा ने बताया कि दीपक डिप्टी एसपी मानपुर कि देखरेख में डीएसटी प्रभारी चन्द्रशेखर शर्मा व थानाधिकारी थाना मानपुर सुरेश कुमार के नेतृत्व में बहुचर्चित कांस्टेबल संजय गुर्जर हत्याकांड के इनामी अभियुक्त बबलू उर्फ मानसिंह मीना को गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीम को गठन कर 28 मार्च 2024 को डीएसटी दौसा द्वारा कार्रवाई करते हुए जिला स्तर का 10 हजार का इनामी बदमाश बबलू उर्फ मान सिंह मीना को गोनेर रोड जयपुर से दस्तयाब किया।