फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: रबड़ी बनी जान की दुश्मन; एक ही परिवार के आठ बच्चों सहित 11 लोग बीमार, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Sat, 11 May 2024 05:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

मामला दौसा जिले सैंथल का है, जहां शादी में बची हुई रबड़ी खान से 11 लोग बीमार हो गए तमाम लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने के चलते पहले स्थानीय अस्पताल सैंथल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले के सैंथल में एक शादी समारोह में बची रबड़ी हुई खाने से आठ बच्चे सहित 11 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। रबड़ी खाने के बाद लोगों को पेट दर्द, उल्टियां और दस्त होने लगे। सभी को सैंथल के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दौसा के रामकरण जोशी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फूड प्वाइजनिंग का शिकार ये परिवार डीजे बजाने का काम करते हैं। बीती शाम भी डीजे बजाने के लिए बिहारीपुर गांव में गए थे। वहां कार्यक्रम के बाद डीजे वाले वहां बची रबड़ी अपने साथ ले आए और घर पर फ्रीज में लगा दी। अगले दिन सुबह ये रबड़ी घर के तमाम सदस्यों को खाई।

रबड़ी खाने के लगभग दो घंटे बाद तमाम सदस्यों के पेट में दर्द और दस्त की शिकायतें होने लगी। एक के बाद एक लगातार 11 लोगों को ये परेशानी हुई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गयाय। वहां से बीमारों को पुणे दौसा के रामकरण जोशी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, चिकित्सक आर डी मीना ने बताया कि बीमार सभी ही एक परिवार के हैं, जिनमें अधिकांश से बच्चे शामिल हैं। बीमारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें