फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: सरकारी मशीनरी ने किया कोर्ट के आदेश को दरकिनार, नाराज युवक टॉवर पर चढ़ा, रास्ता खुलवाने की मांग

Fri, 12 Jan 2024 04:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा जिले के सिकराय में कड़ी कोठी रोड के पास लगे एक टॉवर पर शुक्रवार सुबह एक युवक चढ़ गया। सूचना पर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। वहीं, मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश का प्रयास किया।
विज्ञापन
टॉवर पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा के सिकराय में कड़ी कोठी रोड के पास लगे मोबाइल टॉवर पर शुक्रवार अलसुबह एक युवक टॉवर पर चढ़ गया। सूचना पर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पाकर पहुंची मानपुर थाना पुलिस समझाइश का प्रयास की। लेकिन नाराज युवक ने न्याय की गुहार लगाते हुए मना कर दिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जोध्या गांव में रास्ता नहीं खुलने से परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार देर शाम एसडीएम कार्यालय के सामने धरना देकर रास्ते के अतिक्रमण को हटवाने की मांग की थी। लेकिन समस्या का किसी प्रकार का हल नहीं होने से अलसुबह करीब पांच बजे युवक टॉवर पर चढ़ गया और जब तक रास्ता नहीं खुलता, तब तक बैठे रहने की बात करने लगा। युवक का नाम राजेश मीणा है। इसके बाद मौके पर नीचे बड़ी संख्या में लोगों भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सिकराय एसडीएम डॉ. नवनीत कुमार मौके पर पहुंचे और समझाइश कर टॉवर से नीचे उतारकर मामले में कार्रवाई की बात कही।

सिकराय एसडीएम डॉ. नवनीत कुमार ने कहा, जाब्ता पर्याप्त नहीं होने के कारण अतिक्रमण रास्ते पर कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को रास्ते को खोलने की कार्रवाई की जाएगी। मामला सिकराय जोध्या गांव में रास्ते की समस्या को लेकर गुस्साए लोग गुरुवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। पीड़ित ग्रामीणों ने नारेबाजी कर अधिकारियों पर कोर्ट के आदेशों की अवहेलना के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन


एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने ने पर बैठे गांव की जींद वाली ढाणी के ग्रामीणों का कहना था कि करीब एक महीने पूर्व एसडीएम कोर्ट ने रास्ता स्वीकृत किया था। कोर्ट के निर्देश पर डीएलसी के अनुसार राशि को जमा कराने के बाद तहसील कार्यालय से नामांतरण खोलकर रास्ते को राजस्व रिकॉर्ड में भी दर्ज कर दिया गया। कोर्ट ने राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को मौके पर रास्ता चालू कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। अधिकारियों से शिकायत करने पर समय निर्धारित किया गया था। इस पर उन्होंने निजी खर्च से जेसीबी सहित अन्य संसाधनों की भी व्यवस्था कर ली, लेकिन तीसरी बार भी रास्ता खुलवाने के लिए कोई भी राजस्व एवं पुलिस अधिकारी नहीं पहुंचा,  जिससे नाराज युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें