मेहंदीपुर बालाजी में बन रहे लड्डू
- फोटो : अमर उजाला
दौसा के मेहंदीपुर बालाजी धाम से अयोध्या में रामलला की होने वाली प्राण-प्रतिष्ठा के लिए तीन लाख लड्डू प्रसाद के लिए जाएंगे। इसके लिए राज्यपाल कलराज मिश्र गुरुवार को मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंचकर बालाजी के दर्शन प्राप्त करेंगे।
यह जानकारी देते हुए महंत नरेश पुरी ने बताया, इस महाप्रसाद के तीन लाख देशी घी के लड्डू एक लाख राम दुपट्टे, दो हजार कंबल के वाहनों को राज्यपाल कलराज मिश्र और मंहत नरेशपुरी महाराज हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। एक लड्डू का वजन 185 ग्राम तय किया गया है, जिसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारी करते हुए मेहंदीपुर बालाजी में कई दर्जन हलवाई इस महाप्रसादी को बनाने में जुटे हैं। 22 जनवरी को अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में होने वाली प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी जोरों पर है। मेहंदीपुर बालाजी धाम में तीन किलोमीटर जय श्रीराम पताका से सजाकर बालाजी धाम भगवा ध्वजों से पूरे बालाजी धाम को सजाया गया है।
देशी घी से निर्मित तीन लाख लड्डू एक लाख राम के दुपट्टे और दो हजार कंबल संत महात्माओं की सेवा के लिए भेजे जाएंगे। तीन लाख लड्डू को पैकेट में पैक कर ट्रक को राज्यपाल कलराज मिश्र और सिद्धपीठ के महंत नरेशपुरी महाराज गुरुवार सुबह 11 बजे हरी झंडी दिखाकर कर रवाना करंगे।