दौसा में महिला डॉक्टर सुसाइड मामले में अबतक भाजपा गहलोत सरकार को घेरने में लगी थी। भाजपा ने स्थानीय कांग्रेस नेताओं पर केस दर्ज कराने का आरोप भी लगाया था लेकिन इस मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। दौसा पहुंचे महिला डॉक्टर के भाई ने कहा कि मेरी बहन पर केस दर्ज कराने में भाजपा नेताओं का हाथ है। अर्चना शर्मा के भाई पवन शर्मा ने कहा कि मेरी बहन को भैया जोशी नाम के व्यक्ति प्रताड़ित कर रहा था।
डॉ. अर्चना शर्मा के भाई पवन शर्मा दौसा जिला कलेक्टर के पास न्याय मांगने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बहन की आत्महत्या मामले में भाजपा के किसी बड़े नेता का हाथ होने के बात कही है। पवन शर्मा ने आरोप लगाया कि मेरी बहन को पिछले कई महीनों से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। बीजेपी के नेताओं के संरक्षण वाले किसी व्यक्ति का इन सब में हाथ है। उसके कहने पर ही मुकदमा दर्ज हुआ है। पवन शर्मा ने कहा कि मैं कोई राजनीति नहीं करना चाहता पर मेरी बहन भैया जोशी नामक व्यक्ति से प्रताड़ित थी। बीजेपी नेताओं के संरक्षण में भैया जोशी है।
'मैं किसी को डॉक्टर नहीं बनने दूंगा'
पवन शर्मा ने कहा कि मेरी बहन 40 किलोमीटर में एक मात्र डॉक्टर थी। पवन शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को गुहार लगाई है कि हम को बीजेपी नेता से बचाए। पवन शर्मा बोले कि मैं अपने पूरे परिवार में किसी को भी डॉक्टर नहीं बनने दूंगा।