फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa Crime: महुवा में बदमाशों की फायरिंग से युवक की मौत, हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव लेने से इनकार

Wed, 12 Jul 2023 10:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa Crime: राजस्थान में दौसा जिले के महुवा में अज्ञात बदमाशों ने युवक पर फायरिंग कर दी। घटना में युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने शव लेने से किया इनकार कर दिया। लोगों ने महुवा थाने का घेराव कर दिया। बीजेपी सांसद किरोड़ीलाल मीणा भी बड़ी संख्या में लोगों के साथ थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
मृतक युवक और परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले के महुवा में हिंडौन-महुआ मार्ग स्थित निजी कॉलेज के पास बाइक सवार एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग करते हुए गोली मार दी, जिससे युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर बड़ी संख्या में लोग  सरकारी अस्पताल में इकठ्ठा हुए और उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। स्थानीय पुलिस मृतक युवक का शव सामुदायिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर जांच में जुटी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, युवक संजय सिंह गुर्जर (22 वर्ष) पुत्र रामचरण गुर्जर निवासी अमरपुर  बाइक से अपने गांव अमरपुर लौट रहा था। इस दौरान निजी कॉलेज के समीप अज्ञात बदमाश कमांडर जीप में सवार होकर आए और बदमाशों ने उस पर कई फायर किए, जिससे वह बाइक से नीचे गिर गया। लोगों ने घायल युवक को राजकीय सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, अज्ञात बदमाशों ने युवक के दाएं कंधे और दोनों पैरों में तीन फायर किए। मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक संजय गुर्जर अपने परिवार का इकलौता बेटा था और पूर्व में पिता की मृत्यु हो चुकी है। अब परिवार में उसकी मां घर में अकेली रह गई है। अस्पताल में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने मृतक का शव लेने से इनकार कर दिया। लोगों ने कहा, आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किए जाने तक शव नहीं उठाएंगे। शव सामुदायिक अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है।
विज्ञापन


दौसा पुलिस अधीक्षक ने लिया घटना का जायजा..
मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम का जायजा लिया। एसपी राणा ने पुलिस की कई विशेष टीमें बनाकर हमलावरों की तलाश में रवाना की हैं। पांच थानों का पुलिस बल महुवा में तैनात रहा। पुलिस लाइन से अतिरिक्त RAC की कंपनी जाब्ता भी लाइन से बुलाया गया।

डॉ. किरोड़ीलाल मीणा पहुंचे महुवा...
घटना को लेकर सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा महुवा पहुंचे। जहां उन्होंने सर्वप्रथम अस्पताल पहुंचकर लोगों से घटना की जानकारी ली। सासंद मीणा ने स्थानीय थाने पहुंचकर एडिशनल SP डॉ. लाल चन्द कायल से आरोपितों को चिन्हित कर गिरफ्तार किए जाने की मांग रखी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें