फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: जिला प्रशासन ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारियां, कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने की अधिकारियों की नियुक्ति

Thu, 01 Feb 2024 08:45 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा जिला प्रशासन ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने अधिकारियों की नियुक्ति कर दी। जिसे लेकर गुरुवार को आदेश जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन
दौसा कलेक्टर देवेंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर दौसा में प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारी और सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने आदेश जारी कर लोकसभा चुनाव से संबंधित कार्यों को व्यवस्थित और सुचारू रूप से कराने के लिए अधिकारियों की नियुक्त की है। 

विज्ञापन


आदेशानुसार कार्मिक, प्रकोष्ठ, मतपत्र प्रकोष्ठ व निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी दौसा, कानून व्यवस्था, सुरक्षा प्लान व वेलनरेबलिटी प्रकोष्ठ में अतिरिक्त जिला कलेक्टर दौसा, मतदान दल एवं मतगणना दल गठन प्रकोष्ठ व स्वीप प्रकोष्ठ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद दौसा, सिंगल विण्डों सिस्टम स्वीकृति प्रकोष्ठ प्रभारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर दौसा और दौसा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक होंगे।  

यातायात व्यवस्था प्रकोष्ठ प्रभारी प्रादेशिक परिवहन अधिकारी दौसा, ईवीएम-वीवीपेट प्रकोष्ठ के महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, भण्डार व्यवस्था प्रकोष्ठ के जिला रसद अधिकारी,आदर्श आचार संहिता प्रकोष्ठ व प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के अतिरिक्त जिला कलेक्टर लालसोट, आवास एवं सामान्य व्यवस्था प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दौसा, चुनाव पर्यवेक्षक ऑब्जर्वर प्रकोष्ठ के जिला आबकारी अधिकारी होंगे। 
विज्ञापन


डाक मतपत्र व ईटीपीबीएस प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी उपखंड अधिकारी सैंथल एवं रामगढ पचवारा, कंप्यूटर सूचना आईटी एवं साइबर सिक्योरिटी प्रकोष्ठ के उपखंड अधिकारी लवाण, चिन्हित मतदाता सूची प्रकोष्ठ के उपखंड अधिकारी नांगल राजावतान, रूट चार्ट प्रकोष्ठ के उपखण्ड अधिकारी दौसा, लेखा भुगतान प्रकोष्ठ लेखाधिकारी कलेक्ट्रेट दौसा, शिकायत निवारण एवं हेल्पलाइन प्रकोष्ठ उपनिदेशक महिला अधिकारिता दौसा, सांख्यिकी प्रकोष्ठ के मुख्य आयोजना अधिकारी दौसा, जनसंपर्क प्रचार -प्रसार एवं मीडिया प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी दौसा होंगे।

लाइव वेबकास्टिंग एवं वीडियोग्राफी प्रकोष्ठ संयुक्त निदेशक डीओआईटी, विशेष योग्यजन मतदाता सुविधा प्रकोष्ठ सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग दौसा, मतगणना व्यवस्था प्रकोष्ठ के अधिशासी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग दौसा,पत्र आवक -जावक प्रकोष्ठ के संस्थापन अधिकारी कलेक्टे्रट दौसा को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनकी सहायता के लिए सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें