फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa Crime Update: स्वच्छ भारत मिशन के पैसे की ऑनलाइन ठगी, पीड़ित से दो लाख रुपये ऐंठने वाले दो ठग गिरफ्तार

Tue, 12 Sep 2023 06:22 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा जिले में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। स्वच्छ भारत मिशन का पैसा ऑनलाइन खाते में डलवाने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी हो गई। जिसमें पुलिस की साइबर टीम ने दो ठगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की साइबर टीम ने ठगों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के दौसा में साइबर क्राइम पुलिस थाना ने दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए  ऑनलाइन पैसे डालने के नाम पर एक लाख 99 हजार 450 रुपये की ऑनलाइन ठगी की है। साइबर ठगी करने वाले दोनों आरोपी अब सलाखों के पीछे हैं ।
विज्ञापन


दौसा पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देश पर साइबर अपराध की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए प्रयास किए है। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा बजरंग सिंह शेखावत के सुपरविजन में, साइबर क्राइम थानाधिकारी सुगन चंद और पुलिस उप अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसने दो आरोपियों को डायना का बास थाना सीकरी जिला डीग से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 

कमलेश कुमार शर्मा पुत्र हनुमान सहाय शर्मा ग्राम धर्मपुरा ने पुलिस थाना सैथल जिला दौसा में 20 अगस्त 2023 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि अज्ञात मोबाइल नम्बर से फोन आया। जिसने स्वयं का परिचय स्वच्छ भारत अभियान का अधिकारी बताया और मेरे से कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत आपको 12000/- रुपये लैटबाथ के लिए स्वीकृत हुए हैं, जो आपके बैंक खाते में जमा नहीं हो पा रहे हैं। उसने मुझे विश्वास में लेकर प्ले स्टोर से एनी डेक्स एप्प डाउनलोड करवा लिया। उसने एप्प की आईडी और पासर्वड पूछे तो मैंने बता दिये। उसके बाद उसने बताया कि आपके फोन की लिमिट समाप्त हो गई है, किसी दूसरे के नम्बर बताओ, तो मैंने मेरे पास ही बैठे हेमराज पुत्र हरिनारायण निवासी धर्मपुरा से बात करवा दी, तो उससे भी उसके फोन पर एनी डेक्स एप डावनलोड करवाकर आईडी पासवर्ड पूछ लिए। थोड़ी देरे बाद मेरे फोन पर पांच बार में 99 हजार 950 कटने का मैसेज आया। इसी प्रकार हेमराज के पास भी तीन बार में 99 हजार 500 के कटने का मैसेज प्राप्त हुआ। अज्ञात आरोपी ने मेरे और हेमराज के खाते से कुल एक लाख 99 हजार 450 रुपये का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन किया।
विज्ञापन


इस पर साइबर पुलिस ने आईटी एक्ट में केस दर्ज कर एक विशेष टीम का गठन किया। तकनीकी आधार पर अनुसंधान करते हुए साइबर सेल की सहायता से मामले के आरोपियों को डायना का बास थाना सीकरी जिला डीग से गिरफ्तार करने में पुलिस सफल हुई। आरोपियों से ठगी गई रकम की बरामदगी और घटना में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में अनुसंधान जारी है।

ऐसे करते थे वारदात
बदमाशों ने कई सरकारी योजनाओं जैसे (स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बाथरूम के पैसे) के रुपये पीड़ितों के बैंक खाते में जमा करने का झांसा देकर उनके मोबाइल फोन मे स्क्रीन शेयरिंग एप डाउनलोड करवाकर पीड़ितों के बैंक खाते का ऐक्सस प्राप्त कर बैंक खाते में मौजूद राशि को अपने बैंक खातों में ट्रांसफर कर लिया। रुपये वापस डालने का बहाना बनाकर भी ये आरोपी पीड़ितों के परिचित के बैंक खाते से भी एप डाउनलोड करवाकर खाते से रकम निकाल लेते हैं।
विज्ञापन


ये हुए बदमाश गिरफ्तार 
बरकत पुत्र मोरमल (20) जाति मेव साल निवासी डायना का बास थाना सीकरी जिला डीग। राकेश पुत्र मनोहरी 24 साल की निवासी डायना का बास थाना सीकरी जिला डीग।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें