फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2018 में बच्ची से दुष्कर्म: मां ने गुड टच बैड टच के बारे में बात की तो मासूम ने बताई चार साल पुरानी घटना, डांस टीचर पर केस 

Fri, 25 Mar 2022 12:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

पुलिस ने बताया कि हाल ही में पीड़िता की मां ने बेटी से गुड टच बैड टच के बारे में बात की। इस दौरान बच्ची ने चार साल पुरानी घटना के बारे में बताया। इसके बाद मां और बेटी ने थाने जाकर आरोपी डांस टीचर के खिलाफ केस दर्ज कराया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर में नाबालिग से छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना करीब चार साल पुरानी है, लेकिन पीड़ित छात्रा और उसकी मां ने बीते मंगलवार को केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मां की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मां ने पुलिस को बताया 2018 में उनकी बेटी एक स्कूल में पढ़ाई करती थी। इस दौरान स्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। स्कूल प्रबंधन ने वार्षिक उत्सव में एक डांस टीचर को बुलाया था।

टीचर ने डांस सिखाते हुए बच्ची के साथ छेड़छाड़ की और बाथरूम में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस बताया कि घटना स्थल का मुआयना कर बच्ची का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  
विज्ञापन


मां ने गुड टच बैड टच की बात की तो सामने आई सच्चाई
पुलिस ने बताया कि हाल ही में पीड़िता की मां ने बेटी से गुड टच बैड टच के बारे में बात की। इस दौरान बच्ची ने चार साल पुरानी बात मां को बताई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी डांस टीचर ने छेड़छाड़ और दुष्कर्म के बाद उसे किसी को नहीं बताने की धमकी दी थी।

उसने यह भी बताया कि आरोपी ने उससे कहा था कि उसके पास एक रिमोट कंट्रोल है, जिससे वह मन में क्या चल रहा है यह पता कर लेता है। आरोपी की इस तरह की बातों से बच्ची डर गई और उसने यह बात किसी को नहीं बताई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें