सिरोही जिले के अनादरा थाना इलाके के सियाकरा गांव में 1 जनवरी को 40 साल की सास और 27 वर्षीय दामाद फरार हो गए थे। ससुर ने आरोपी दामाद के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया था। जिसके बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। अब लोगों की मदद के बाद वे पुलिस की गिरफ्त में आए हैं।
राजस्थान के सिरोही में एक दूसरे के प्यार में पागल होकर फरार होने वाले सास-दामाद (Damad and Saas Lover Couple) पकड़ में आ गए हैं। 15 दिन बाद लोगों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। जिसके बाद दोनों ने मंदिर में प्रतिज्ञा ली कि वे दोनों अब ऐसा नहीं करेगी। प्रेमिका सास अपने पति और दामाद अपनी पत्नी के साथ रहेगा।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि घर से फरार होने के बाद दोनों समेरपुर चले गए थे। जहां से पाली गये और फिर वहां मजूदरी करके रहने लगे, लेकिन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं थीं। जिस कारण वहां लोगों ने उन्हें पहचान लिया और पकड़क पुलिस के हवाले कर दिया।
दामाग के साथ भागने वाली महिला ने पुलिस का बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी है। आए दिन शराब पीकर वह उसके साथ मारपीट करता था। जिससे तंग आकर वह अपने दामाद के साथ चली गई थी, लेकिन अब वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है। इसके बाद इस मामले का पटाक्षेप कर दिया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रेमी जोड़े सास और दामाद ने मंदिर के सामने दोबारा ऐसा नहीं करने को लेकर प्रतिज्ञा भी ली है। दोनों कसम खाई है कि वे सास अपनी पति रमेश कुमार और दामाद अपनी पत्नी के साथ ही रहेगा।
जानें क्या है मामला?
सिरोही जिले के अनादरा थाना इलाके के सियाकरा गांव में 1 जनवरी को 40 साल की सास और 27 वर्षीय दामाद फरार हो गए थे। जिसके बाद पीड़ित ससुर ने आरोपी दामाद नारायण जोगी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया था। जिसके बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी, लेकिन उनका सुराग नहीं लग रहा था। अब लोगों की मदद के बाद वे पुलिस की गिरफ्त में आए हैं।
ससुर को शराब पिलाई और सास को लेकर भाग गया दामाद
पीड़ित ससुर ने पुलिस को बताया था कि आरोपी दामाद उसके घर आया था। जहां दोनों ने मिलकर शराब पार्टी की। जब ससुर नशे में धुत्त होकर सो गया तो उसका दामाद अपनी प्रेमिका सास को लेकर भाग गया। नशा उतरने पर ससुर को घटना की जानकारी लगी और फिर वह पुलिस के पास पहुंचा था।
सास से 15 साल छोटा है दामाद
पुलिस ने बताया कि दामाद नारायण अपनी सास से 15 साल छोटा है। दामाद तीन बच्चों का पिता है वहीं उसकी प्रेमिका सास के चार बच्चे हैं। चारों की शादी भी हो चुकी है।