फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur rape Case: सतीश पूनिया बोले- राजस्थान में अपराधियों का तालिबानी शासन, थानों की हो रही नीलामी

Sat, 19 Mar 2022 09:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भाजपा प्रदेश पूनियां ने कहा कि प्रदेश में दलित महिला के साथ उत्पीड़न की यह पहली घटना नहीं है। साल 2019 में अलवर के थानागाजी में गैंगरेप की वारदात से लेकर और हाल ही में निर्भया की घटना तक एक लंबी सूची है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के शासन में अपराध बढ़ा है।  
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर में दलित महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद भाजपा प्रदेश सरकार पर हमलावर हो गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि राजस्थान एक बार फिर से शर्मसार हुआ है। ऐसा लगता है कि कांग्रेस सरकार में अपराधियों का तालिबानी शासन है। धौलपुर में एक विवाहिता से उसके बच्चों और पति के सामने गैंगरेप किया जाता है। 

विज्ञापन

 
पूनिया ने कहा कि प्रदेश में दलित महिला के साथ उत्पीड़न की यह पहली घटना नहीं है। साल 2019 में अलवर के थानागाजी में गैंगरेप की वारदात से लेकर और हाल ही में निर्भया की घटना तक एक लंबी सूची है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के शासन में अपराध बढ़ा है। 2021 से लेकर अब तक एक साल में 6 हजार 337 केस महिलाओं के साथ दुष्कर्म, उत्पीड़न और अनाचार के हैं।

पूनिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि अशोक गहलोत सरकार को किसी अबला की अस्मत बचाने की नहीं, अपनी कुर्सी बचाने की फ्रिक है। उन्होंने कहा कि राज्य में सारी नैतिकता ताक पर रख दी गई। कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है। ऐसा लगता है कि राजनीतिक संरक्षण में थानों की नीलामी होती है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

वसुंधरा बोलीं- कुकर्मी बेखौफ 
इधर, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी धौलपुर की घटना को अत्यंत निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में प्रतिदिन बढ़ रहीं दुष्कर्म की घटनाएं चिंता का विषय हैं। यह घटनाएं साबित करती हैं कि प्रदेश में कुकर्मी बेखौफ हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें