फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राज्यपाल कलराज मिश्र के प्रमुख सचिव के नाम पर साइबर ठगी का प्रयास, मामला दर्ज

Sun, 26 Jun 2022 12:34 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राज्यपाल के प्रमुख सचिव सुबीर कुमार की वाट्सअप पर फेक प्रोफाइल बनाकर लोगों को मैसेज भेजे गए हैं। जिस नंबर से वाट्सअप नंबर चलाया जा रहा है, वो नागपुर का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
कलराज मिश्र के प्रमुख सचिव - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र के प्रमुख सचिव के नाम पर साइबर ठगी करने की कोशिश की गई। ठगों ने राज्यपाल के प्रमुख सचिव आईएएस सुबीर कुमार की वाट्सअप पर प्रोफाइल फोटो लगाकर लोगों को मैसेज किया।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सुबीर कुमार ने सोडाला थाने में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया है। सोडाला थानाधिकारी सतपाल सिंह ने बताया कि किसी व्यक्ति ने 9960507963 मोबाइल नंबर के वाट्सऐप पर सुबीर कुमार की फोटो, नाम और पद जोड़ दिया। उसके बाद ठग ने इसी नंबर से लोगों को मैसेज भेजे। सुबीर कुमार को जब पता चला कि कोई उनके नाम पर ठगी का प्रयास कर रहा है तो उन्होंने सोडाला थाने पहुंच शिकायत दर्ज करवाई है। 

 

जिस नंबर का प्रयोग कर सुबीर कुमार की फेक प्रोफाइल बनाई गई है, वह नंबर नागपुर का बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा की ठगों ने किन-किन लोगों को मैसेज भेज कर ठगी की है या ठगी का प्रयास किया है।


राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल, राज्य मंत्री जाहिदा खान, मुख्य सचिव उषा शर्मा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रमुख सचिव आईएएस कुलदीप रांका, शासन सचिव आईएएस मुग्धा सिन्हा, डीजीपी एमएल लाठर और राजस्थान बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल के नाम व फोटो का गलत इस्तेमाल कर फेक प्रोफाइल क्रिएट कर अलग-अलग विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ ठगी का प्रयास कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें