फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पांच रुपये के नींबू के विवाद में ग्राहक को मारी गोली, गंभीर हालत में भरतपुर रेफर

Thu, 02 Jun 2022 11:30 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर में दुकानदार के साथियों ने घर में घुसकर ग्राहक को सिर में गोली मार दी। वारदात के बाद से आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
भरतपुर में युवक को गोली मारी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के गांव बहज में बुधवार की देर शाम ग्राहक ने पांच रुपए के नींबू खरीदने के लिए दुकानदार को 100 रुपए के नोट दिए थे। इसी को लेकर दुकानदार और ग्राहक में कहासुनी हो गई। दुकानदार पक्ष के लोगों ने ग्राहक दिनेश के घर जाकर उसके सिर में गोली मार दी। जिसे प्राथमिक इलाज के बाद भरतपुर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


घायल के छोटे भाई भूरा जाटव के मुताबिक दुकान में विवाद शांत हो गया था। भाई के लौटने के कुछ मिनट बाद दुकानदार पक्ष के लोग घर पर आ धमके। वो लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही धर्मा उर्फ धर्म वीर पुत्र जयवीर जाट ने दिनेश के सिर पर बंदूक तानकर गोली चला दी, जो उसके कान के पास लगी। घायल दिनेश को 108 एंबुलेंस की सहायता से डीग रेफरल चिकित्सालय लाया गया।

सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी राजेश पाठक रेफर चिकित्सालय पहुंचे और घायल युवक के परिजनों से घटना की जानकारी ली। गंभीर रूप से घायल दिनेश जाटव को प्राथमिक चिकित्सा के बाद इलाज के लिए आरबीएम अस्पताल भरतपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें