फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: भगवान शिव की कथा सुनने उमड़ी भक्तों का भीड़, पं. मिश्रा बोले- सांस निकल जाए तो शरीर शव बन जाएगा

Tue, 26 Jul 2022 11:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मंगलवार को मास शिवरात्रि पर शिवलिंग का विधि विधान से पूजन किया गया। सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक शिवलिंग बनाए गए और दोपहर 2 बजे कथा शुरू हुई थी।
विज्ञापन
कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के विशाल नगर मैदान अन्नपूर्णा रोड पर शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। भगवान शिव की कथा सुनने के लिए मंगलवार को भी भक्तों का बड़ा जनसमूह पांडाल में उमड़ पड़ा। कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने बाबा भोलेनाथ की कथा सुनाई, साथ ही भक्तों को उनकी समस्याओं के निवारण के उपाय भी बताए। इस दौरान पार्थिव शिवलिंग का विधि-विधान से पूजन भी किया गया। 

विज्ञापन


आयोजक भरत पटवारी ने बताया कि श्रावण मास में संस्था लक्ष्य द्वारा आयोजित सात दिनी शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन हजारों की संख्या में भक्त मौजूद रहे। कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा, व्यक्ति की सांस शिव कृपा से चल रही है, अगर सांस निकल जाए तो शरीर शव बन जाएगा। महादेव भक्त के भाग्य को पलट देते हैं, जिसके भाग्य में जितना हो वह अवश्य पाता है। भरत पटवारी ने बताया कि मंगलवार को मास शिवरात्रि पर शिवलिंग का विधि विधान से पूजन किया गया। सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक शिवलिंग बनाए गए और दोपहर 2 बजे कथा शुरू हुई थी।

बता दें कि यहां पहले दिन 11 लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया गया था। हजारों की संख्या में मौजूद भक्त हर-हर महादेव की जय-जयकार कर रहे थे। इससे पूरा पांडाल से हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें