फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पा की आड़ में हो रहा था यह गलत काम

Tue, 07 Mar 2017 07:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
spa - फोटो : vishnu sharma
विज्ञापन
स्पॉ सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का वैशाली नगर पुलिस ने मंगलवार शाम को भंडाफोड़ करते हुए चार युवक और चार युवतियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। मामले में पुलिस ने स्पा सेंटर के संचालक विजय अरोड़ा के साथ देह व्यापार में लिप्त चारों युवतियों ओर चार ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


शुरुआती जानकारी में सामने आया कि नागालैंड और मुंबई से बुलाई गई युवतियां स्पा की आड़ में देह व्यापार का रैकेट चला रही थी। जिन्हें महंगे दामों में जयपुर बुलाया गया था।  डीसीपी पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता के निर्देशन में एडिशनल डीसीपी रतन सिंह व एसीपी वैशाली नगर रामावतार के सुपरविजन में वैशाली नगर थानाप्रभारी भोपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में गठित टीम ने नर्सरी सर्किल के समीप प्रभा टॉवर के पीछे एक मकान में चल रहे बी रिलेक्स स्पा सेंटर पर छापा मारा तो वहां अफरा—तफरी मच गई।

 
विज्ञापन

मुंबई, महाराष्ट्र और नागालैंड की है ये युवतियां

spa centre - फोटो : amar ujala
थानाप्रभारी भोपाल सिंह भाटी ने बताया कि गिरफ्तार स्पा संचालक विजय अरोड़ा मूल रुप से गंगानगर का रहने वाला है, यहां ए ब्लॉक, वैशाली नगर में रहता है। वहीं, देह व्यापार में लिप्त गिरफ्तार आरोपी तेमूसू सागला उर्फ आशा नागालैंड की रहने वाली है। आरोपी जरीना शेख उर्फ रिया तथा जुलेना शेख उर्फ अनम मुंबई की रहने वाली है। वहीं, आरोपी जाकिया असलम  उर्फ सिमरन महाराष्ट्र की रहने वाली है।

इसके अलावा आरोपी ग्राहक जगदं​बा नगर, रावण गेट करधनी निवासी खुशहाल, गंगानगर जैतसर निवासी प्रदीप सिंह, मुंबई निवासी ललित तथा रेनवाल निवासी शरद है। आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें