फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोधपुर में हर्बल प्रोडक्ट बनाने वाली फैक्ट्री में आग

Tue, 21 Mar 2017 08:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
fire - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जोधपुर के बोरानाडा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित हरीओम इंडस्ट्रीज में आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। अल सुबह लगी आग से देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को आगोश में ले लिया। जिससे फैक्ट्री में तैयार और कच्चा माल जलकर खाक हो गया। सूचना के बाद जोधपुर के शास्त्रीनगर, बोरानाडा, बासनी, नागौरीगेट से करीब 24 दमकलों ने आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन

लेकिन दोपहर तक आग पर काबू नहीं पाया गया। रूक—रूक कर फैक्ट्री से आग और धुंआ निकलता रहा।

सोनामुंखी से पाउंडर और हर्बल प्रोडेक्ट बनाने की फैक्ट्री हरीओम इंडस्ट्रीज में सोनामुखी से पाउडर बनाकर पैकिंग का कार्य होता था। आज सुबह करीब 6 बजे अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। आग के कारण फैक्ट्री में फैक्ट्री के गोदाम में रखे तैयार हर्बल प्रोडक्ट के साथ ही कच्च माल भी पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। आग बुझाने के लिए नजदीक स्थित फैक्ट्री की दीवार तोड़नी पड़ी। आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया। जिससे दमकल कर्मचारियों को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्त करनी पड़ी।

साथ ही दमकल कर्मचरियों ने जेसीबी की सहायता से पास ही स्थित लौहिया इंडस्ट्रीज की दीवार को तोड़कर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए, लेकिन सोनामुखी के सूखे पत्ते और तैयार हर्बल प्रोडक्ट ने पूरी तरह से आग पकड़ ली। जिससे दोपहर बाद तक भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें