फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने किया बेटी के साथ किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो जहर देकर ले ली जान

Wed, 19 Jun 2019 01:46 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

राजस्थान में बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। सीकर के बराल गांव में एक पिता अपनी 16 साल की बेटी से लगातार दुष्कर्म करता रहा। जब पिता को पता चला कि वो गर्भवती है तो उसने बेटी को जहर डालकर मार डाला। 

विज्ञापन


दरअसल, ये मामला तब सामने आया जब लगभग 15 दिन पहले व्यक्ति की छोटी बेटी अपने मामा और नाना के साथ थाने पहुंची। छोटी बेटी ने शिकायत दर्ज कराई कि बड़ी बहन के बाद अब वो उसके साथ गलत हरकत करना चाहता है। 

छोटी बहन ने आरोप लगाया कि बड़ी बहन को मारने के बाद उसके पिता ने बिना किसी को बताए चुपचाप तरीके से उसका अंतिम संस्कार कर दिया। नाबालिग ने बताया कि उसका पिता शराबी है। उसके पड़ोस में रहने वाली एक महिला से भी अवैध संबंध हैं। वह मां के साथ भी मारपीट करता था। 
विज्ञापन


लड़की ने बताया कि 31 अप्रैल 2019 को उसके पिता और पड़ोसी महिला दोनों घर आए। मां और मेरे साथ मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। दोनों ने गर्भवती हुई बड़ी बहन को दूसरे कमरे में ले जाकर गर्भपात के लिए उसे एल्ड्रिन पिला दिया। एल्ड्रिन पिलाने से उसकी तबीयत खराब हो गई। बाद में उसे अस्पताल ले जाने की बात बोल कर दोनों घर से ले गए।

नाबालिग ने आगे बताया कि तीन मई को पिता और प्रेमिका उसकी बड़ी बहन को मृत अवस्था में लेकर वापस घर पहुंचे और गुपचुप तरीके से 10 लोगों को साथ में लेकर दाह-संस्कार कर दिया। नाना-मामा घर आए तो पिता ने किसी को कुछ नहीं बताने दिया।

छोटी बेटी से गलत हरकत के मामले में पुलिस आरोपी पिता को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एसपी डॉ. अमनदीप सिंह कपूर ने रानोली पुलिस को केस दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें