फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं की परीक्षा देने जा रही छात्रा को लहूलुहान कर भागा युवक

Thu, 16 Mar 2017 06:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अस्पताल में घायल छात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धौलपुर में कौलारी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक युवक के सिर पर ऐसा खून सवार हुआ कि उसने दसवीं की परीक्षा देने जाती एक छात्रा को चाकू से लहूलुहान कर दिया। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों में हमले को लेकर रोष भी व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


मामला कौलारी थाना के जारोली गांव का है। यहां गुरुवार को दसवीं कक्षा की एक छात्रा अपनी सहेली के साथ बोर्ड की परीक्षा देने जा रही थी। उसका सेंटर पास के गांव पिपहेरा में आया था। रास्ते में गांव से थोड़ी दूरी पर एक युवक भूपेंद्र खेत में घात लगाकर बैठा था। छात्रा के पास आते ही युवक ने चाकू से उस पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। युवक ने छात्रा के बाल पकड़े और फिर पीछे की तरफ से कई बार किए। उसने छात्रा के सीने, पेट, कंधे पर कई वार किए और मौके से फरार हो गया। हमले के बाद छात्रा पूरी तरह लहूलुहान हो गई। यह सारा मंजर देख छात्रा की सहेली डरकर वहां से भाग गई। उसने गांव में जाकर घटना के बारे में बताया।

उधर पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मौका मुआयना कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया व मामले की जांच तुरंत शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पर ईलाज के बाद छात्रा ने परीक्षा देने की इच्छा जाहिर की, ऐसे में छात्रा के परिजन उसे एंबुलेंस से परीक्षा केंद्र पर ले गए। लेकिन उसकी हालात बिगड़ते हुए देख स्कूल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी और उसे वहां भर्ती करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें