फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन का बंटवारा करने के नाम पर पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

Thu, 16 Mar 2017 04:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
acb trap - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
भरतपुर जिले के अधापुर कस्बे में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को एक पटवारी को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पटवारी ने यह रिश्वत जमीन का बंटवारा करने की एवज में ली थी। ट्रेप की यह कार्रवाई एसीबी, भरतपुर के प्रभारी एडिशनल एसपी सरजीत सिंह के नेतृत्व में की गई।
विज्ञापन


एएसपी सरजीत सिंह ने बताया कि नदबई, भरतपुर निवासी गिरफ्तार आरोपी रिंकू जाट है। वह भरतपुर में अधापुर कस्बे में हल्का पटवारी है। उसके खिलाफ स्थानीय निवासी शिब्बो कुशवाह ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि वह अपनी जमीन के बंटवारे को लेकर पटवारी रिंकू जाट के पास गया था। इसकी एवज में रिंकू ने 5 हजार रुपए की मांग की। शिकायत का सत्यापन होने पर एसीबी के एएसपी सतवीर सिंह के निर्देशन में गुरुवार को ट्रेप रचा।

एसीबी ने परिवादी शिब्बो को रिश्वत की रकम लेकर पटवारी रिंकू जाट के कमरे पर भेजा। जहां वह किराए से रहता है। वहां रिश्वत की रकम लेने पर इशारा मिलते ही एसीबी टीम ने हल्का पटवारी रिंकू जाट को गिरफ्तार कर लिया। उससे रकम बरामद कर ली है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें