राजस्थान के जयपुर जिले में एक सनसनीखेज मामले में एक युवक से सामुहिक कुकर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने अपने साथी किराएदारों पर उसके साथ कुकर्म करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित का कहना है कि उसके साथ किराए पर रहने वाले तीन आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाया और फिर उसके साथ कुकर्म किया।
घटना पंद्रह दिन से ज्यादा पुरानी है, लेकिन बदनामी के डर से पीड़ित ने रिपोर्ट देरी से दर्ज से कराई।
खाने में मिलाया नशीला पदार्थ
जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि 33 वर्षीय युवक ने रिपोर्ट में बताया है कि वह पहले श्याम नगर क्षेत्र स्थित संगम विहार कॉलोनी में किराए पर रहता था।
उसी मकान में अन्य कुछ लोग भी किराए पर रहते थे।
14 मई को आरोपी प्रदीप, सीताराम व एक अन्य ने उसके साथ कुकर्म किया। रिपोर्ट के अनुसार पीडित ने उन्हें अपना खाना रखने को कहा, इस दौरान उन्होंने खाने में कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया।
गहरी नींद में सो रहा था पीड़ित
रिपोर्ट के अनुसार घटना वाले दिन पीड़ित गहरी नींद में सो रहा था। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ कुकर्म किया।
सुबह जागने पर पीडित को दर्द महसूस हुआ तो उसे माजरा समझ में आया। चार-पांच दिन वहीं रहने के बाद वह कमरा खाली कर चला गया।
रविवार को उसने थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।