उमा के भाई ने रियाज पर बहन को मारने का आरोप लगाया है
- फोटो : सोशल मीडिया
जिस दिन गायब हुई, उस दिन रियाज छोड़कर आया था...
मृतका के भाई आरुष का कहना है, 14 दिसंबर को रियाज ही उमा को उसकी कार से होटल छोड़ने गया था। फिर दिन में करीब डेढ़ बजे वापस हमारे घर आया। यहां उसने बताया कि सिर दर्द हो रहा है और कॉफी पीनी है। यहां उसे कॉफी पिलाई और इसके बाद उमा को होटल से लाने का कहकर निकल गया। जब उमा का फोन नहीं आया और रियाज भी नहीं आया तो उन्होंने कॉल लगाया। भाई आरुष ने बताया कि उस दिन से उनकी बहन घर नहीं लौटी थी।
भाई का आरोप...
आरुष ने बताया, रियाज खान जिम में ट्रेनर के तौर पर काम करता था। जान-पहचान के बाद जब दोस्ती हुई तो शादी का झांसा देकर दोस्ती की और दोनों लिव इन में रहने लगे। एक दिन जब रियाज के पास कॉल आया तो पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। इसके बाद से दोनों के बीच मनमुटाव बढ़ गया। लेकिन, कुछ दिनों बाद दोबारा दोस्ती हो गई। आरुष ने बताया, उमा को कुछ दिन पहले कॉल भी किया था। अब पता चला कि उसके बहन के अकाउंट से आठ लाख रुपये और गोल्ड भी गायब है। मामले में मुंबई की पनवेल पुलिस के एएसआई सोमनाथ का कहना है, अभी इस केस के संबंध में जांच चल रही है।