फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: जयपुर के विद्याधर नगर में प्राइवेट हॉस्पिटल डायरेक्टर से मरीज ने की मारपीट, कहा-जान से मार दूंगा

Tue, 14 Feb 2023 01:26 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के विद्याधर नगर स्थित न्यूरो केयर हॉस्पिटल के डॉयरेक्टर डॉ. नेमी चंद पूनिया (डॉ एनसी पूनिया) से मरीज द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। डॉक्टर की शिकायत है कि पर्ची पर दवा लिखने के बाद मरीज अस्पताल से ही दवा देने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन
विद्याधर नगर में प्राइवेट हॉस्पिटल डायरेक्टर से मरीज ने की मारपीट - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में विद्याधर नगर के न्यूरो केयर हॉस्पिटल के डायरेक्टर  57 साल के डॉ. एनसी पूनिया की ओर से विद्याधर नगर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें कहा गया है कि प्रदीप पुत्र श्याम लाल ने उनके साथ मारपीट, दुर्व्यवहार और गाली गलौज की। डॉक्टर का आरोप है कि मरीज 13 फरवरी को अस्पताल में उन्हें दिखाना आया था। उसका चेकअप करके जब दवा की पर्ची लिखकर दी, तो मरीज प्रदीप उन्हीं से दवा मांगने लगा। जब उन्होंने कहा कि  कैमिस्ट शॉप से जाकर दवाईयां खरीदो, तो उसने गाली गलौच और मारपीट कर दी। 
विज्ञापन


 डॉक्टर से दवा मांगते हुए गाली गलौज और मारपीट

विद्याधर नगर पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर एनसी पूनिया ने बताया कि 13 फरवरी को वो हॉस्पिटल में ओपीडी में मरीजों को देख रहे थे। तब मरीज प्रदीप उनके चैम्बर में आया, डॉ पूनिया ने बताया कि उसका चैकअप करके दवाई लिखकर पर्ची पकड़ाई। तो मरीज कहने लगा मुझे दवाईयां आप ही दे दो । जब उसे मेडिकल स्टोर पर जाकर दवाईयां लेने को कहा, तो वह जोर-जोर से चिल्लाने और गाली-गलौज करने लग गया। साथ ही टेबल पर रखी टार्च उठाकर मारने लगा। डॉ पूनिया ने बताया इससे मेरे हाथ पर चोट लग गई। मरीज प्रदीप बार-बार यह भी धमकी दे रहा था कि मैं तुझे जान से मार दूंगा। डॉक्टर पूनिया की रिपोर्ट पर विद्याधर नगर थाना पुलिस ने आरोपी प्रदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वह सीकर के रींगस कामवाड़ा में रहता है।

स्वास्थ्य मंत्री और अधिकारियों पर मरीज-चिकित्सकों में वैमनस्यता फैलाने का आरोप

एक डॉक्टर के साथ हुई इस मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने चिन्ता जताई है। आईएमए के राजस्थान में मीडिया प्रभारी डॉ संजीव गुप्ता ने घटना की निंदा करते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री परसादीलाल मीणा और अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि उनके द्वारा राज्य में मरीज और चिकित्सकों के बीच में वैमनस्यता फैलाने का काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें