फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime in Dungarpur: घर में सो रहे पति-पत्नी की धारदार हथियारों से हत्या, बच्चे को जन्म देने वाली थी महिला

Fri, 16 Sep 2022 08:01 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर

सार

राजस्थान के डूंगरपुर जिले में दिल-दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के चौरासी थाना इलाके के रामसोर गांव में एक दंपती की क्रूरतापूर्वक धारदार हथियारों से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या के कारणों का पुलिस खुलासा करने में जुटी हुई है।
 
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डूंगरपुर जिले के चौरासी थानांतर्गत बेड़सा रामसोर फला में घर में सोए दंपती की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। महिला पांच महीने की गर्भवती बताई जा रही है। वारदात की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। हत्या के कारणों का फिलहाल सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, ग्राम पंचायत बेड़सा के रामसोर फला में 45 साल की रामा पुत्र कमजी भगोरा और उसकी पत्नी 40 साल की आशा के शव गुरुवार सुबह कवेलू पोश मकान में खाट पर लहूलुहान हालत में मिले। सूचना पर पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा, उपाधीक्षक रामेश्वर चौहान और थानाधिकारी भेमजी गरासिया आदि मय जाप्ता मौके पर पहुंचे।

उदयपुर से फॉरेंसिंक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलवाया कर छानबीन शुरू की। पुलिस के मुताबिक, रामा की पहली पत्नी से पांच बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। कुछ साल पहले हादसे में पत्नी की मौत के बाद उसने आशा से नाता विवाह किया था। मृतक रामा का अपने भाई से जमीन विवाद भी चल रहा है। ऐसे में पुलिस मामले से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें