फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जोशीमठ जैसे दरक रहा टोंक का डिग्गी गांव, दहशत में लोगों ने खाली किए घर, इतने मकानों में आई दरार

Fri, 20 Jan 2023 02:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

टोंक के ग्राम डिग्गी में उत्तराखंड के जोशीमठ जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। यहां आधा दर्जन मकानों में इस कदर दरारें पड़ गई हैं कि यहां रहना लोगों के लिए खतरे से खाली नहीं है। घबराए लोगों ने अपने मकान खाली करने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
मकानों में दरारें - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के जोशीमठ में मकानों में आई दरारों जैसा नजारा उपखंड के ग्राम डिग्गी में भी देखने को मिल रहा है। यहां मकानों में रहस्यमयी तरीके से आई दरार लोगों में डर और चर्चा का कारण बनी हुई हैं। दरारों से चिंतित होकर लोगों ने मकानों को खाली करना शुरू कर दिया है। उधर, इस संबंध में उपखंड अधिकारी रामकुमार वर्मा ने बताया कि टेक्निकल अधिकारियों की रिपोर्ट कल तक प्राप्त होगी। उसके बाद समाधान के प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन


प्रसिद्ध श्री कल्याण जी महाराज के ग्राम डिग्गी के वार्ड नंबर 12 में आधा दर्जन से ज्यादा मकानों में दरारें आने से लोगों के दहशत का माहौल है। दरारों के मामले में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपने के बाद एसडीएम ने मौका मुआयना किया था, जिसमें उपखंड अधिकारी के साथ जलदाय विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग व पंचायत समिति के अधिकारी व टेक्निकल ऑफिसर ने मुआयना करने के बाद मिट्टी की टेस्टिंग कराने की बात कही थी।
 

विज्ञापन

आधा दर्जन मकानों में दरारें - फोटो : Amar Ujala Digital
रिश्तेदारों के यहां ली शरण  
वहीं, दूसरी ओर मकानों में बढ़ती दरारों के कारण से बुद्धि प्रकाश माली ने अपना मकान खाली कर अपने रिश्तेदारों के यहां पहुंच गए हैं। बुद्धि प्रकाश माली का कहना है कि मकानों में दरारें बढ़ने से कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावना है इसलिए हम मकान खाली कर रहे हैं, कभी भी मकान गिर सकते हैं, परिवार में कोई घटना न हो इसलिए हम मकान खाली कर रहे हैं। अन्य लोगों के भी मकानों में भी दरारें बढ़ती जा रही हैं।

आधा दर्जन मकानों में दरारें
लोगों का कहना कि प्रशासन को तुरंत इस समस्या का समाधान करना चाहिए, ताकि मकानों में आई दरारों को रोका जा सके। वर्तमान में आधा दर्जन ही मकानों में दरारें आई हुईं हैं। इन मकानों में रहना खतरे से खाली नहीं है। यहां कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। अगर इस समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो अन्य मकानों में भी दरारे आने का अंदेशा है।

पहले भी आई थी दरारें
गौरतलब है कि दो माह पूर्व भी डिग्गी में कल्याण मंदिर के पीछे के क्षेत्र में मकानों में पेयजल पाइपलाइन के रिसाव हो जाने से यहां के मकानों दरारें आ गई थीं। इसके बाद जिला कलेक्टर ने मौका मुआयना कर मकानों की स्थिति को देखते हुए तत्काल प्रभाव से यहां रह रहे लोगों का शिफ्ट कराया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें