फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: राजस्थान टूरिज्म पोलो कप का आगाज, पहले मुकाबले में दो टीमों ने दागे सात-सात गोल, इनके सिर सजा ताज

Fri, 20 Jan 2023 12:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान पोलो इतिहास में पहली बार प्रदेश के पर्यटन विभाग ने राजस्थान टूरिज्म पोलो कप टूर्नामेंट शुरू किया है।  पहले दिन खेले गए दो मुकाबलों में पोलो ट्रोजन्स और कृष्णा पोलो की जीत हुई।
विज्ञापन
राजस्थान टूरिज्म पोलो कप टूर्नामेंट - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के आर्मी एरिया में 61 कैवलेरी ग्राउंड पर राजस्थान टूरिज्म पोलो कप टूर्नामेंट के दो मैच खेले गए। पहला मुकाबला पोलो-ट्रोजन्स और रजनीगंधा अचीवर्स के बीच हुआ। जिसे पोलो-ट्रोजन्स ने जीता। पोलो ट्रोजन्स ने सात गोल दागे, जबकि रजनीगंधा अचीवर्स छह गोल ही कर सका। पोलो-ट्रोजन्स की ओर से अंगद कालान ने चार गोल किए, जबकि राव हिम्मत सिंह बेदला ने दो गोल और पदमनाभ सिंह ने एक गोल दागा।

विज्ञापन


महिला पोलो खिलाड़ी डॉ. शिवांगी जय सिंह ने एक गोल किया
दूसरा मुकाबला कृष्णा पोलो और सामोद पोलो के बीच खेला गया। जिसे कृष्णा पोलो ने जीत लिया। सामोद पोलो ने कृष्णा पोलो टीम पर छह गोल किए और कृष्णा पोलो ने सात गोल कर मुकाबला जीत लिया। कृष्णा पोलो टीम की महिला खिलाड़ी डॉ. शिवांगी जय सिंह ने एक गोल किया। कृष्णा पोलो टीम की ओर से सबसे अधिक गोल बशीर अली ने किए। 
 

विज्ञापन

राजस्थान टूरिज्म पोलो कप टूर्नामेंट - फोटो : Amar Ujala Digital
पहली बार महिला पोलो खिलाड़ी डॉ. शिवांगी जय सिंह और मोनीक्यू वॉन हार्सेट खेल रहीं
राजस्थान पर्यटन विभाग और राजस्थान पोलो क्लब के संयुक्त तत्वाधान में यह टूर्नामेंट 22 जनवरी तक खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में पहली बार महिला पोलो खिलाड़ी डॉ. शिवांगी जय सिंह और मोनीक्यू वॉन हार्सेट भाग ले रहीं हैं। राजस्थान टूरिज्म पोलो कप के लीग मैच 61 कैवेलरी ग्राउंड पर और  सेमीफाइनल-फाइनल मैच राजस्थान पोलो क्लब के मैदान पर खेले जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें