फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपी जोशी चुने गए राजस्थान विधानसभा के स्पीकर

Wed, 16 Jan 2019 01:47 PM IST
अजय सिंह भाषा, जयपुर
विज्ञापन
डॉ सीपी जोशी
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीपी जोशी को राजस्थान की नवगठित 15वीं विधानसभा का निर्विरोध अध्यक्ष बुधवार को चुना गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डॉक्टर जोशी के नाम का प्रस्ताव पेश किया। प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया प्रस्ताव का अनुमोदन किया।

मुख्यमंत्री गहलोत ने जोशी को बधाई देते हुए कहा कि उनका सदन से पुराना नाता रहा है और विधानसभा से लेकर संसद तक का पुराना अनुभव है। उम्मीद है वे सभी सदस्यों की भावनाओं का पूरा ख्याल रखेंगे।

सदस्यों का आभार जताते हुए जोशी ने कहा कि विधानसभा नियम और कानून से चलती है। सत्ता पक्ष और विपक्ष सहित सभी पार्टियों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि नियम और कानून के तहत कम से कम समय में जन आंकाक्षाओं के अनुरूप काम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोशी ने कहा कि वह अपने पद पर निष्पक्ष ढंग से काम करने का प्रयास करेंगे।

पांचवीं बार विधायक चुने गए जोशी संप्रग सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। वे वर्तमान में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के भी अध्यक्ष हैं। 2008 विधानसभा चुनाव में जोशी सिर्फ एक वोट से हार गए थे। बाद में 2009 लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर मनमोहन सिंह सरकार में वह पंचायतीराज, ग्रामीण विकास, भूतल परिवहन व राजमार्ग और रेल मंत्री रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें