फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर में एक और सुसाइड: MP मीणा बोले-MLA रफीक के गुंडों के टॉर्चर से परेशान होकर गौभक्त पांडेय ने की आत्महत्या

Thu, 20 Apr 2023 11:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में एक और सुसाइड का मामला सामने आया है। जिसमें आगरा रोड, अहिंसा नगर इलाके में 49 साल के संजय पांडे ने खुदकुशी कर ली। ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करने वाले संजय पांडे ने सुसाइड से पहले ऑडियो रिकॉर्ड कर शब्बीर पर धोखा देने का आरोप लगाया है और शब्बीर को विधायक रफीक खान का आशीर्वाद प्राप्त बताया।
विज्ञापन
मृतक संजय पांडे, मामले को लेकर पुलिस के अधिकारियों से बात करते भाजपा सांसद मीणा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में चांदी की टकसाल इलाके में राम प्रसाद मीणा सुसाइड केस में कैबिनेट मंत्री और हवामहल विधायक महेश जोशी का नाम आया और खूब सियासी बवाल मच रहा है, विवाद थमा नहीं है,कि शहर में एक और सुसाइड केस हो गया। जिसमें 

विज्ञापन

आगरा रोड,अहिंसा नगर इलाके में 49 साल के संजय पांडे ने खुदकुशी कर ली। संजय पांडे अजंता ट्रांसपोर्ट नाम की कंपनी में काम करता था। जानकारी के मुताबिक उसने ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक शब्बीर पर धोखा देने का आरोप लगाया है। साथ ही तनख्वाह नहीं देने और नौकरी से हटाने का आरोप भी लगाया। कांग्रेस विधायक रफीक खान का भी नाम सुसाइड से पहले ऑडियो में आया है। जिस पर बीजेपी ने कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा है।

सुसाइड से पहले ऑडियो में बोला-शब्बीर पर रफीक खान का आशीर्वाद
इस दौरान मृतक संजय ने ऑडियो में बोला की शब्बीर पर रफीक खान का आशीर्वाद है। रफीक खान जयपुर की आदर्श नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं। अब बीजेपी ने इस मुद्दे पर प्रदेश की गहलोत सरकार को जमकर घेरा है।
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक रफीक खान के खिलाफ नारेबाजी
बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ किरोडी लाल मीणा , जयपुर शहर बीजेपी सांसद रामचरण बोहरा, शहर बीजेपी अध्यक्ष राघव शर्मा, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को मामला दबाने और अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने, मृतक का ऑडियो बयान मिलने के बावजूद विधायक और ट्रांसपोर्ट कंपनी संचालक के खिलाफ बयान दर्ज कर FIR और कार्रवाई नहीं करने, मौका नक्शा नहीं बनाने जैसे आरोप लगाए। इस दौरान स्थानीय लोग और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विधायक रफीक खान के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।



विधायक रफीक खान के आशीर्वाद प्राप्त गुंडों के टॉर्चर पर गौभक्त संजय पांडेय ने आत्महत्या की 
बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ किरोडी लाल मीणा ने ट्वीट कर लिखा- आगरा रोड,अहिंसा नगर में अशोक गहलोत सरकार के विधायक रफीक खान का आशीर्वाद प्राप्त गुंडों द्वारा टॉर्चर किए जाने पर गौ भक्त संजय पाण्डेय जी ने आत्महत्या कर ली है। आख़िर यह हिंदूविरोधी सरकार हिन्दुओं पर जघन्य अत्याचार कब तक करती रहेगी ? तुष्टीकरण में यह सरकार किस हद तक गिरेगी ?

कांग्रेस सरकार के मंत्रियों-विधायकों की प्रताड़ना से लोग मर रहे 
बीजेपी नेता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने लिखा-राजस्थान की कांग्रेस सरकार के मंत्रियों-विधायकों की प्रताड़ना से लोग मर रहे हैं। ऐसा जंगलराज राजस्थान ने कभी नहीं देखा।
विज्ञापन



मैं दोनों को नहीं जानता हूं, कानून अपना काम करेगा-विधायक रफीक खान

अमर उजाला से गुरुवार देर रात हुई बातचीत में आदर्श नगर से कांग्रेस विधायक रफीक खान ने कहा- " मृतक संजय पांडे के परिवार के प्रति मेरी पूरी सहानुभूति और सांत्वना है। हालांकि मैं संजय पांडे और जिस शब्बीर पर उन्होंने आरोप लगाए हैं, उन दोनों को नहीं जानता हूं। जानकारी में आया है यह दोनों मेरे ही विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले हैं। कानून अपना काम कर रहा है, जो भी दोषी होगा उसे सजा दी जाएगी। लेकिन मेरा इस प्रकरण से कोई लेना देना नहीं है। पुलिस शब्बीर के यहां काम करने वाले कर्मचारियों से भी जांच और पूछताछ कर रही है । शब्बीर के यहां काफी संख्या में हिंदू कर्मचारी भी काम करते हैं। अगर कोई भी गलती पाई जाती है, तो पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। कानून अपना काम करेगा और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। "
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें