फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पति ने पत्नी को प्रेमी से फोन पर बात करते हुए पकड़ा, युवक को बुलाया और दोनों ने मिलकर कर दी हत्या

Sun, 07 Aug 2022 08:14 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

पति-पत्नी ने सरिया से वार कर युवक की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से दंपती फरार चल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
युवक की हत्या - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर के कौलारी थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। युवक की प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल, कोलारी पुलिस आरोपी पति-पत्नी के तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार युवक का गांव की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसकी 11 जून 2022 को पास के गांव में शादी हो गई थी। युवक फिर भी अपनी प्रेमिका से फोन पर बात करता था। इस बारे में जब युवती के पति को पता चला तो वह आगबबूला हो गया। उसने अपनी पत्नी के जरिए युवक को जारोली माइनर के पास बुलवाया। यहां जब युवक पहुंचा तो पति-पत्नी ने मिलकर युवक पर सरिया से हमला कर दिया और युवक की हत्या कर दी।


एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को जारोली माइनर के पास लूधपुरा गांव के रहने वाले शिव कुमार (22) का शव संदिग्ध हालत में मिला था। मृतक बसई नवाब कस्बे में निजी क्लीनिक पर काम करता था। शव मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई। बसई नवाब चौकी प्रभारी राजवीर मीणा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि युवक का पति-पत्नी ने लोहे के सरियों से वार कर मर्डर किया है। इस पर जांच की तो प्रेम-प्रसंग सामने आया। पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे दंपती को चिह्नित किया है, जिनको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें