फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में कोरोना का कहर, जोधपुर में 75 और पाली में 62 पॉजिटिव मरीज मिले

Sun, 14 Jun 2020 01:36 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : pti
विज्ञापन

राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस के 333 नए मामले सामने आए। प्रदेश में शनिवार को कोरोना ने मारवाड़ इलाके में कहर बरपाया। इस क्षेत्र में जोधपुर में एक ही दिन में सर्वाधिक 75 नए मरीज मिले। वहीं, पाली में रिकॉर्ड 62 नए रोगी सामने आए। 

विज्ञापन


राजस्थान में शनिवार को 333 नए कोरोना मरीज मिले, जबकि एक ही दिन में 10 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 12401 हो गई जबकि 282 लोगों की मौत हो चुकी है। जयपुर में 27 नए रोगी मिलने के साथ शहर में कुल 2505 मरीज हो गए। 

जयपुर प्रदेश का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां ढाई हजार से ज्यादा कोरोना मरीज हैं। शनिवार को सीकर में 16, धौलपुर में 14, सिरोही में 13, झुंझुनूं में 12, अजमेर और नागौर में 11-11, जालोर में आठ, चूरू और दौसा में 7-7 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन


बाड़मेर में पांच, करौली, कोटा, उदयपुर, अलवर और डूंगरपुर में 3-3, जैसलमेर, टोंक व झालावाड़ में 2-2, सवाईमाधोपुर, भीलवाड़ा व श्रीगंगानगर में 1-1 रोगी मिले हैं। प्रदेश में 9337 लोग कोरोना से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें