फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: कोटा में घरों में थूकती दिखीं महिलाएं, सीसीटीवी में कैद हुई हरकत, चार गिरफ्तार

Mon, 13 Apr 2020 02:49 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई महिला - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोरोना के चलते लोगों को घरों में रहने को कहने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ हिंसा बढ़ती जा रही है। राजस्थान में कोटा के वल्लभबाड़ी से हैरान करने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कुछ महिलाएं घरों में, गाड़ियों पर और रास्ते में थूकती नजर आ रही हैं। वहीं हरियाणा के नूंह में भीड़ ने एसएचओ, हेड कांस्टेबल और एसपीओ को पीट दिया। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

 
रविवार सुबह करीब 11 बजे कोटा में वल्लभबाड़ी के नागरिकों ने  देखा कि चार-पांच महिलाएं कुछ बच्चों के साथ पॉलिथीन बैग पर थूकने के बाद घरों में फेंक रही हैं। महिलाओं की हरकत देख लोगों ने आवाज दी तो वे फरार हो गईं। लोगों ने पुलिस और नगर निगम को जानकारी दी जिसके बाद इलाके को सैनिटाइज करवाया गया। मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए तलाश शुरू कर दी। शाम को चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, नूंह में पुलिस के हेड कांस्टेबल अनिल ने शिकायत में बताया, रविवार शाम साढ़े सात बजे वो एक एसपीओ के साथ पटौदी रोड पर गश्त कर रहा था। एक स्थान पर आठ-दस लोग भीड़ लगाकर खड़े थे। पुलिस को देख सब भागने लगे लेकिन एक व्यक्ति अपने घर के सामने खड़ा हो गया।
विज्ञापन


वो चिल्लाने लगा कि तुम लोग कौन होते हो हमें घर के भीतर रहने की सलाह देने वाले। इसके बाद भीड़ जमा हो गई और उसने लाठी और डंडो से पिटाई शुरू कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसएचओ को भीड़ ने लाठी मार दी जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें