सीएम गहलोत ने पत्नी और कांग्रेस नेताओं के साथ देखा मैच।
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जॉयंट्स का मैच
3 साल बाद सवाई मानसिंह स्टेडियम में IPL हो रहे हैं। जिसके तहत पहला मैच राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जॉयंट्स के बीच है। खेल राज्यमंत्री चांदना मंगलवार ने सुबह भी स्टेडियम में निरीक्षण किया। यहां उन्होंने आरसीए और राजस्थान रॉयल्स पर अवैध निर्माण का आरोप लगाया था। इसके बाद खेल राज्यमंत्री चांदना के आदेश पर मैच शुरू होने से पहले ही शाम 4:15 बजे स्टैंड की सीढ़ियों से पहले लगे दरवाजे पर ताला लगा दिया गया।
अवैध रूप से बनाए गए स्टैंड बॉक्स और कुर्सियों को जब्त किया जाएगा
खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी या फिर खेल विभाग के कर्मचारियों को यहां अंदर आने जाने से नहीं रोका जा सकता है। इस संबंध में लिखित आदेश भी जारी किया गया। उन्होंने कहा कि राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट ने यहां नियम के खिलाफ काम किया है, तो सख्त कार्रवाई भी होगी। खेल परिषद के कार्यालय में अवैध रूप से बनाए गए स्टैंड बॉक्स और कुर्सियों को जब्त किया जाएगा। खेल राज्यमंत्री चांदना ने नाराजगी जताते हुए डीजे भी बंद करा दिया। बताया जाता है कि इसके कारण लोक गायक मामे खान प्रैक्टिस भी नहीं कर पाए।
निर्माण वैध, कोई गलत काम नहीं हुआ
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे और आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत ने इस निर्माण वैध बताया है। उन्होंने कहा कि कोई गलत काम नहीं हुआ है। वहीं स्पोर्ट्स काउंसिल की अध्यक्ष विधायक कृष्णा पूनिया ने खेल राज्यमंत्री चांदना पर मैच के आयोजन में व्यवधान डालने का आरोप लगाया है।
सीएम गहलोत ने पत्नी के साथ देखा मैच
इधर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पत्नी सुनीता के साथ स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे। इस दौरान आरसीए के अध्यक्ष वैभव गहलोत, कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और मंत्री अशोक चांदना एक ही पंक्ति में बेठे हुए नजर आए।