फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Crime News: टोंक में प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा

Thu, 27 Apr 2023 06:22 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार बेरवा ने बताया कि मृतक के भाई प्रह्लाद ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में थाने में केस दर्ज करवाया था। मामले की जांच की गई, जिसके बाद नाबालिग पत्नी सहित प्रधान जाट और अभिषेक मीणा को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोंक के मालपुरा में मिली युवक की लाश के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की नाबालिग पत्नी और उसके दो दोस्तों को पुलिस ने हत्या के आरोप में पकड़ा है।

यह है पूरा मामला

विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार बेरवा ने बताया कि 15 दिनों से गुमशुदा युवक घनश्याम भील (19) का शव 14 अप्रैल को मिला था। युवक पचेवर थाना क्षेत्र का निवासी है। एक पखवाड़े बाद घनश्याम का शव एक कुएं में पड़ा मिला था, जिसके खिलाफ मृतक के भाई प्रह्लाद ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में थाने में केस दर्ज करवाया था। मामले की जांच की गई, जिसके बाद नाबालिग पत्नी सहित प्रधान जाट और अभिषेक मीणा को गिरफ्तार किया गया। 

डेढ़ साल से साथ थे आरोपी
आरोपियों से पूछताछ की गई। आरोपियों ने बताया कि प्रधान और मृतक की पत्नी करीब डेढ़ साल से साथ थे। प्रेम प्रसंग के दौरान छह महीने बाद घनश्याम का उसकी प्रेमिका के साथ शादी तय हो गई। इससे आरोपी प्रधान नाखुश था। इसलिए प्रधान और उसकी पत्नी तीन महीने पहले से ही घनश्याम को मारने का प्लान कर रहे थे।

ऐसे की हत्या

विज्ञापन

प्रधान ने हत्या के लिए अपने दोस्त मीणा की मदद मांगी। एक अप्रैल को दोनों बाइक से सांस गांव पहुंचे और मृतक घनश्याम के साथ सोटवाडा गांव के आगे कच्चे रास्ते के पास बबूल की आड़ में शराब पिलाने का कहकर लेकर गए। यहां उन्होंने बीयर की बोतल और ब्लेड से घनश्याम पर हमला कर दिया। उन्होंने युवक का गला काट दिया। मृत्यु के बाद युवक के शव को वे चार किलोमीटर दूर लेकर गए। वहां उन्होंने कुएं में शव फेंक दिया था।

 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें