फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान की सेवा की जिम्मेदारी पूरी तरह निभाएगी कांग्रेस : राहुल गांधी

Mon, 17 Dec 2018 03:30 PM IST
Trainee Trainee भाषा, जयपुर
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : Twitter Congress @INCIndia
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट शपथ ग्रहण के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस राज्य की जनता की सेवा करने की अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह से निभाएगी।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद गांधी ने ट्वीट किया कि कांग्रेस पार्टी पर विश्वास करने के लिए राजस्थान वासियों का हृदय से आभार। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं को उनके संघर्ष के सफल होने पर हार्दिक बधाई।

उन्होंने कहा कि राजस्थान की सेवा करना कांग्रेस पार्टी के लिए गौरव की बात है। हम अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह निभाएंगे।






राजस्थान के तीसरी बार मुख्यमंत्री बने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गहलोत और उनके साथ नयी सरकार में बतौर उप मुख्यमंत्री शामिल हुए सचिन पायलट ने सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कई अन्य विपक्षी नेताओं की मौजूदगी में दोनों नेताओं का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें