फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress Election: गहलोत ने बताया किसे बनाया जाए राजस्थान का मुख्यमंत्री, बोले- फैसला आलाकमान पर

Sun, 25 Sep 2022 09:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Congress President Election: गहलोत ने कहा कि, मैं चाहता हूं कि जो भी अगला सीएम बने वह युवाओं पर ध्यान दे। युवा अच्छे संस्कार ग्रहण करें। उन्होंने कहा, मैंने अगस्त में ही आलाकमान से कह दिया था कि अगला मुख्यमंत्री उसे बनाइए जो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रिपीट करवा सके।
विज्ञापन
जैसलमेर के श्री तनोट राय मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे सीएम गहलाेत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Congress President Election: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। इस बीच वह रविवार को जैसलमेर के श्री तनोट राय मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर तनोट माता से खुशहाली की प्रार्थना की। 

विज्ञापन


मंदिर में दर्शन के बाद गहलोत ने मीडिया से बात की। राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के सवाल पर गहलोत ने कहा कि सीएम के चयन के लिए विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। कांग्रेस में इस तरह के फैसले आलाकमान पर छोड़ने की परंपरा रही है। यह कांग्रेस की ताकत भी है। विधायक दल की बैठक में सीएम उम्मीदार के नाम को लेकर चर्चा की जाएगी। उसके बाद फैसला आलाकमान करेगा।   
 
गहलोत ने कहा कि, मैं चाहता हूं कि जो भी अगला सीएम जो भी बने वह युवाओं पर ध्यान दे। युवा अच्छे संस्कार ग्रहण करें। उन्होंने कहा, मैंने अगस्त में ही आलाकमान से कह दिया था कि अगला मुख्यमंत्री उसे बनाइए जो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रिपीट करवा सके। उन्होंने कहा, प्रचारित किया जा रहा है कि मैं सीएम पर छोड़ना नहीं चाहता, लेकिन ऐसा नहीं है। मेरी कलम हमेशा गरीबों के लिए चली। अब मैं नौजवानों के बीच जाना चाहता हूं।
विज्ञापन


गहलोत ने यह भी कहा कि देश का माहौल सही नहीं है। देश की जांच एंजेंसियां दबाव में काम कर रही हैं। इससे देश गलत दिशा में जा रहा है। बता दें कि जैसलमेर के श्री तनोट राय मंदिर में दर्शन करन पहुंचे गहलोत के साथ पीसीसी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अशोक गहलोत की पहली पंसद सीपी जोशी ही हैं। वह अशोक गहलोत गुट के नेता माने जाते हैं। गहलोत और सीपी जोशी के बीच बीते कुछ सालों में नजदीकियां बढ़ी हैं। उन्होंने सीएम पद के लिए जोशी का नाम आगे भी बढ़ाया है। अगर, गहलोत अध्यक्ष बनते हैं तो उनके सीएम पद छोड़ने के बाद ही प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिलेगा। यह कौन होगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें