फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस पर भारी पड़े मोदी, महंगाई और मार्केटिंग

Sat, 05 Jul 2014 07:17 AM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में राजस्थान में कांग्रेस ने अपनी ऐतिहासिक हार का कारण महंगाई, मोदी और भाजपा की मार्केटिंग को माना है।
विज्ञापन


कांग्रेस इन तीनों का कोई तोड़ नहीं ढूंढ पाई, जिससे वह धरातल पर आ गई।

प्रदेश कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने पार्टी की हार के कारणों की तलाश में संभागवार दौरे किए थे, जिसमें ये कारण सामने आए हैं। पर्यवेक्षकों ने इस संबंध में रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट को सौंप दी है।
Trending Videos
विज्ञापन

सचिन पायलट को सौंपी रिपोर्ट

अब सचिन पायलट इस रिपोर्ट का अध्ययन करेंगे और उसमें मिले सुझावों से प्रदेश में कांग्रेस को फिर से खड़ा करने की कोशिश करेंगे।

बता दें कि राजस्थान में कांग्रेस को इन चुनावों में एक भी सीट नहीं मिल पाई। सचिन पायलट, सीपी जोशी समेत पार्टी के बडे़-बडे़ दिग्गज नेता काफी अंतर से हार गए।

रिपोर्ट में गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के कामकाज पर भी सवाल उठाए गए हैं। इसमें कहा गया है कि कार्यकर्ताओं के काम नहीं किए गए, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह की कमी रही। नतीजा यह हुआ कि विधानसभा और फिर लोकसभा चुनाव में पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें