फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कांग्रेस विधायक पूनिया के खिलाफ CBI कोर्ट ने वारंट किया तलब, CI को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

Tue, 14 Feb 2023 06:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

चूरू के सादुलपुर से कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया की मुसीबत बढ़ गई है। बहुचर्चित CI विष्णुदत्त सुसाइड केस में जोधपुर सीबीआई कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए कृष्णा पूनिया को 10 हजार के जमानती वारंट से तलब कर लिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनिया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर की अपर मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट सीबीआई कोर्ट के न्यायाधीश डॉ. पवन कुमार विश्नोई ने CI विष्णुदत्त सुसाइड केस में धारा 306 के तहत मामले में  संज्ञान लेते हुए विधायक कृष्णा पुनिया को 10 हजार के जमानती वारंट से तलब किया है। CBI कोर्ट ने सीबीआई की ओर से पेश एफआर पर संज्ञान लिया है।

विज्ञापन


अब विधायक के खिलाफ सीआई को आत्महत्या के लिए उकसाने और दुष्प्रेरित करने का  मुकदमा चलेगा। दरअसल चूरू के राजगढ़ में CI विष्णुदत्त विश्नोई ने 23 मई 2020 को अपने सरकारी आवास में फांसी लगा की थी। सुसाइड नोट में सीआई ने  राजनीतिक दबाव होने की बात लिखी थी। सीआई की कॉल डिटेल में भी कृष्णा पूनिया का नंबर मिला था, उनके परिजनों ने विधायक की ओर से उन्हें धमकाने के भी आरोप लगाए थे।

कोर्ट ने पहले तीन बार क्लोजर रिपोर्ट दे दी थी, आगे देखते हैं, हमारे राइट्स क्या हैं ?
कोर्ट की ओर से वारंट से तलब किए जाने पर जयपुर में मीडिया से रूबरू हुई विधायक कृष्णा पूनिया ने कहा-कोर्ट ने पहले तीन बार क्लोजर रिपोर्ट दे दी थी। मैं इतना ही कहना चाहूंगी कि यह कोर्ट से जुड़ा मामला है। आगे देखते हैं, हमारे राइट्स क्या हैं।
विज्ञापन


मुझे अभी तक व्यक्तिगत रूप से वारंट नहीं मिला है। मीडिया के माध्यम से पता चला है। इसलिए अभी मैं इसके बारे में कुछ नहीं कहना चाहती हूं। यह कोर्ट का मामला है। मीडिया से बात करने के बाद सीएमओ के लिए रवाना हो गईं। 

ये है मामला
चूरू जिले के राजगढ़ पुलिस थाने के थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई ने अपने सरकारी क्वार्टर में पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। तो पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला था। विश्नोई के पिछले कुछ समय से तनाव में होने की बात सामने आई थी, जिसका उन्होंने सुसाइड नोट में भी ज़िक्र किया था। 

साथ ही साथ राजनैतिक दबाव की बात भी सामने आ रही थी। CI की पत्नी उमेश, पुत्र लक्ष्य उर्फ लक्की और पुत्री हर्षिता उर्फ मंकू ने सीबीआई जांच के लिए मुख्यमंत्री के नाम पत्र सौंपा था। इसके अलावा कई सांसदों और विधायकों ने भी सीबीआई जांच की मांग की थी। विश्नोई समाज ने भी सरकार पर भारी दबाव बनाया उसके बाद सीबीआई में केस दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें