फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assembly Elections: टिकटों के बंटवारे को लेकर जोधपुर में कांग्रेस की बैठक, एक लाइन का प्रस्ताव पास

Fri, 25 Aug 2023 05:34 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

मंत्री रामलाल जाट ने कहा कि सभी ने एक लाइन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम का प्रस्ताव पारित किया। इस प्रस्ताव में कहा है कि जिसे भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार बनाएंगे, वो सभी उसके साथ रहेंगे। 
विज्ञापन
जोधपुर में कांग्रेस की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। टिकट बंदवारे को लेकर राजनीति पार्टियां लगातार बैठकें कर रही हैं। इसी सिलसिले में शुक्रवार को जोधपुर में कांग्रेस कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन


इस बैठक में मंत्री रामलाल जाट और सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत समेत कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में सरदारपुरा, जोधपुर शहर और सूरसागर विधानसभा सीट के दावेदारों को लेकर चर्चा की गई।
 
बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मंत्री रामलाल जाट ने कहा कि सभी ने एक लाइन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम का प्रस्ताव पारित किया। इस प्रस्ताव में कहा है कि जिसे भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार बनाएंगे, वो सभी उसके साथ रहेंगे। 
विज्ञापन


रामलाल जाट ने कहा कि पार्टी में सभी दावेदारों को पहले दिल्ली के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन, इस बार पार्टी के ऑब्जर्वर फील्ड में फीडबैक ले रहे हैं। उसी आधार पर टिकटों का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें