फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भीलवाड़ा में कांग्रेस नेता के बेटे की हत्या, कार में खून से सना मिला शव, विरोध में बाजार बंद

Wed, 13 Jul 2022 12:32 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

भीलवाड़ा में कांग्रेस नेता के बेटे की गला रेतकर निर्ममता से हत्या कर दी गई। कांग्रेस नेता का बेटा होलसेल का व्यापार करता था। वह रात को दुकान से घर के लिए निकला था। इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
भीलवाड़ा में कांग्रेस नेता के बेटे की हत्या - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीलवाड़ा में मंगलवार रात कांग्रेस नेता के बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक किराणे के होलसेल का व्यापार करता था। राहगीरों ने कार में खून से सना शव देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस को कार से दो चाकू बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मंगरोप हाल भीलवाड़ा निवासी संजय पुत्र भैरूलाल सोमानी की मंगलवार शाम हत्या कर दी गई। संजय का शव उसकी कार में मिला, जो बगलेश्वर महादेव मंदिर के पास खड़ी थी। कहा जा रहा है कि मंगलवार की रात वह दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी हत्या की गई है। दुकान से घर रवाना होने के समय उसके साथ दुकान पर काम करने वाला एक पूर्व कर्मचारी राहुल रैगर भी साथ था। वारदात के बाद से ही राहुल गायब है।


पुलिस ने रंजिश के कारण हत्या करने की आशंका जताई है। व्यवसायी संजय दुकान से जो पैसे लेकर निकला था, वह भी कार में सुरक्षित मिला है। संजय के पिता भैरूलाल कांग्रेस के नेता हैं। और उनकी मां चंद्रकला सोमानी मंगरोप की सरपंच रह चुकी हैं।

विज्ञापन


एसपी आदर्श सिद्धू और ग्रामीण सीओ रामचंद्र चौधरी भी मौके पर पहुंचे। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगरोप का बाजार बंद रखा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें