प्रदेश में 26 अगस्त को होने वाले 12 सरकारी कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सोमवार को दिन भर नामांकन प्रक्रिया चली। जिसमें पूरे जिले में 12 अध्यक्ष पद के लिए कुल 42 पदों पर उम्मीदवारों ने अपने अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किए। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव पद के लिए चुनाव 26 अगस्त को होने वाले हैं। जिसमें एबीवीपी और एनएसयूआई ने कुल आठ-आठ उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।
रोचक और खास बात देखी जाए तो उप मुख्य सचेतक और नावा विधायक महेंद्र चौधरी की विधानसभा नावा कॉलेज में एबीवीपी और निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। नागौर के जायल विधानसभा क्षेत्र में विधायक मंजू मेघवाल के गढ़ जायल में भी हैं, जहां एबीवीपी और निर्दलीयों ने नामांकन दर्ज करवाए हैं। यानी सीधी बात करें तो नावा और न ही जायल में कांग्रेस समर्पित संगठन एनएसयूआई को कोई खास उम्मीदवार नहीं मिला। रालोपा के गढ़ खींवसर और चारों पद पर केवल निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी नामांकन दाखिल करवाया।