फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baran: कांग्रेस नगर अध्यक्ष की मौत, दो दिन पहले प्रॉपर्टी विवाद में मारी थी गोली, पार्टी नेता और साथी गिरफ्तार

Fri, 09 Jun 2023 06:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

बारां में कांग्रेस नगर अध्यक्ष गौरव शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। दो दिन दिन पहले प्रॉपर्टी विवाद में बदमाशों ने उन्हें गाली मार दी थी। मृतक के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे मंत्री भाया के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
मृतक गौरव शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारां शहर के तलावड़ा रोड पर बुधवार को प्रॉपर्टी विवाद में कांग्रेस नगर अध्यक्ष गौरव शर्मा को गोली मार दी गई थी। हमले में गौरव शर्मा बुरी तरह घायल हो गए थे। जिनका कोटा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था, गुरुवार देर रात उनकी मौत हो गई। शव को शुक्रवार सुबह बारां जिला अस्पताल की मोर्चरी लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले एक कांग्रेसी नेता और उसके साथी को गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन


दोपहर बाद कांग्रेस नगर अध्यक्ष गौरव शर्मा की अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे खान एवं गौपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया को लोगों ने खरी-खोटी सुनाई। मंत्री भाया के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की। 

एसपी राजकुमार चौधरी ने बताया कि नगर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव शर्मा बुधवार को तलावड़ा रोड स्थित एक निजी फार्म पर बैठे थे। इस दौरान राजेंद्र मीना उर्फ राजेंद्र मुंडला भी वहां पहुंच गए। जमीन को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। गौरव शर्मा ने कॉल कर इसकी जानकारी अपने एक परिजन को दी। कुछ देर बात गौरव का एक दोस्त भी वहां पहुंच गया। इस दौरान फार्म पर राजेंद्र मुंडला और उसका साथी रामकुवार मीना गौरव से लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे। 
विज्ञापन


इसी बीच राजेंद्र मुंडला ने पिस्टल से गौरव के सिर पर गोली मार दी। इसके बाद दोनों स्कॉर्पियो से फरार हो गए। लहूलुहान हालत में गौरव शर्मा को शहर के निजी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत होने पर उन्हें कोटा रेफर कर दिया था। दो दिन चले इलाज के बाद गुरुवार देर रात गौरव की ने दम तोड़ दिया। दोपहर बाद गौरव शर्मा का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें दुष्यंत सिंह और खान मंत्री प्रमोद जैन भाया समेत कई कांग्रेस और भाजपा नेता शामिल हुए। 

पुलिस ने किया 2 आरेपियों को किया गिरफ्तार
एसपी राजकुमार पुलिस ने बताया की पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी राजेंद्र मीना उर्फ राजेंद्र मुंडला और उसके साथी रामकुंवार मीना को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।  

जमीन को लेकर हुआ था विवाद  
कोतवाली सीआई राजेश खटाना ने बताया कि तलावड़ा रोड के पास करीब पांच बीघा जमीन है। जिसके सौदे का एग्रीमेंट करीब डेढ़ साल पहले गौरव शर्मा ने किया हुआ था। डेढ़ महीने पहले इसी जमीन का एग्रीमेंट राजेंद्र मीणा ने भी कर लिया था। आरोपी राजेंद्र गौरव पर एग्रीमेंट खत्म करने का दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया था।  

पूर्व सीएम का गहलोत सरकार पर हमला
घटना को लेकर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर हमला सरकार पर हमला बोला। उन्होंने लिखा- राज्य में जिस पार्टी की सरकार है उसी के नगर अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 
हर कोई स्तब्ध है, सरकार मौन है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब राजस्थान में सत्ताधारी पार्टी के पदाधिकारी ही सुरक्षित नहीं है, तो फिर आम आदमी की सुरक्षा का जिम्मा कौन उठाएगा? आखिर कब तक यह सरकार प्रदेश के जंगलराज पर अपने थोथे दावों का मुखौटा लगाकर घूमेगी? सरकार जिंदा है तो जिंदा होने का एहसास कराए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें