फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी महिला के साथ रचाई शादी, और फिर...

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दोस्ती की, फिर प्यार के जाल में फंसाया, शादी का नाटक किया और फिर लूट लिया सब कुछ। मामला राजस्थान का है और पीड़ित महिला दक्षिणी अमेरिका के कोलंबिया की रहने वाली है।
विज्ञापन


आरोप जोधपुर के एक युवक और उसके परिवार पर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पीड़ित को इंसाफ का इंतजार है और वो आरोपियों को सलाखों के पीछे देखना चाहती है।

कहानी की शुरुआत

कहानी की शुरुआत हुई थी नवंबर 2011 में जब लड़की पहली बार भारत आई थी। होटल रणबांका में वो पहली बार धर्मराज से मिली जो होटल में ही हैंडीक्रॉफ्ट की एक दुकान चलाता था।

दोनों के बीच दोस्ती हुई तो ईमेल और फोन नंबर का आदान प्रदान भी हुआ। लड़की कोलंबिया वापस लौट गई लेकिन दोनों आपस में संपर्क में रहे। इस दौरान बातचीत में धर्मराज ने उसे रंगीन सपने दिखाए।

हड़प लिए पैसे

मार्च 2012 में वो दूसरी बार जोधपुर पहुंची। इस बार उसे होली देखनी थी और एक बेहद ज़रूरी काम भी निबटाना था। दरअसल धर्मराज ने उसे जमीन में पैसा निवेश करने का झांसा दिया था।

आरोप है कि धर्मराज और उसके परिवारवालों ने जमीन दिलाने के नाम पर लड़की से 50,000 अमेरिकी डॉलर ले लिए। इस मामले में भी लड़की ने आठ मई को धर्मराज, उसके पिता गंगाराम और सुशील बिश्नोई के खिलाफ मामला दर्ज कर्या था।

शादी का नाटक

2012 में होली के दौरान ही धर्मराज उसे अपने गांव ले गया और अपने परिवार वालों से मिलवाया। गांव में मंदिर में दोनों ने शादी भी कर ली।

बकौल लड़की,"उसने मेरी मांग में सिंदूर भरा और मेरे साथ शारिरिक संबंध भी बनाए।"

पर बहुत जल्द ही लड़की को इस सच का आभास हो गया कि उसके साथ धोखा किया जा रहा है और ये सब कुछ सिर्फ पैसों के लिए है।
विज्ञापन

पुलिसिया कार्रवाई

डीसीपी (पूर्व) राहुल जैन ने कहा कि,"हमने बलात्कार की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। लड़की का मेडिकल भी कराया जाएगा। कोर्ट के इस्तगाशे पर एक ताजा मामला भी दर्ज कर लिया गया है।"

उन्होंने कहा कि,"हमने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।" इस मामले में अदालत ने गिरफ्तारी पर रोक लगाई हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें