राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने एक कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम का नाम है- 'सरकार आपके द्वार'। इस कार्यक्रम के द्वारा सीएम जनता की परेशानियों ने रूबरू होना चाहती हैं।
वसुंधरा ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा,"आजादी के बाद 66 वर्षों में अब तक सरकार जिन लोगों तक नहीं पहुंच पाई या जो लोग सरकार तक अपनी पहुंच नहीं बना पाये, आखिरी छोर पर बैठे ऐसे प्रत्येक व्यक्ति तक शासन की पहुंच बनाने के साथ ही सरकार और जनता के बीच की इस दूरी को पाटने के लिए हमने यह ऐतिहासिक कदम उठाया है।"