फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner Road Accident: बोलेरो और कार की भीषण टक्कर में अनूपगढ़ एडीजे की मौत, तीन घायल

Mon, 16 May 2022 01:14 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर में सोमवार को हादसे में अनूपगढ़ एडीजे की मौत हो गई। वहीं एईएन सहित तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
bikaner accident - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर के पूगल थाना क्षेत्र में एक बोलेरो और कार की टक्कर हो गई। हादसे में अनूपगढ़ एडीजे की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना पर जामसर थानाधिकारी पवन कुमार मौके पर पहुंचे। उनके बाद में पूगल पुलिस भी मौके पर पहुंची। दुर्घटना जामसर के समीप जालवाली मोड़ पर हुई। पुलिस के अनुसार अनूपगढ़ एडीजे सरोज चौधरी अपनी कार में थीं, उनकी कार की भिड़ंत एक बोलेरो गाड़ी से हो गई। बोलेरो एईएन शंकरलाल की बताई जा रही है। 

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार भिड़ंत इतनी तेज थी कि एडीजे सरोज चौधरी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं एईएन शंकरलाल और दोनों वाहनों के चालक गंभीर घायल हो गए। तीनों घायलों को पीबीएम रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें