फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से मिला ये हिस्ट्रीशीटर, एक—दूसरे का पहनाया साफा

Tue, 21 Mar 2017 07:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा
विज्ञापन
राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे की सुरक्षा में चूक का एक बड़ा मामला सामने आया है। एक नामी हिस्ट्रीशीटर, जिसके खिलाफ 29 मामले दर्ज है, न केवल सीएम राजे से टाइम लेकर मिलता है बल्कि उन्हें साफा भी पहनाता है। सीएम भी उसी साफे को इस आरोपी को पहना देती है। इस मामले को लेकर राजपा के डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने राजे पर गंभीर आरोप लगाए है। 
विज्ञापन


राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को ये मामला डॉ. मीणा ने उठाया। उन्होंने कहा कि घटना इसी महीने की दो तारीख की है। बिजली की दरों में कमी के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद देने के लिए मुख्यमंत्री निवास पर राजे से मिलने वालों में नागौर का आसाराम जाट भी है। जाट के खिलाफ नागौर में विभिन्न मामले दर्ज है। राजपासा एक्ट में भी मुल्जिम है। इसके साथ करीब 50 लोग भी आए थें। इस दौरान इन्होंने मुख्यमंत्री को साफा बांधा और मुख्यमंत्री ने वहीं साफा वापस जाट को बांधा। दरअसल ये मीणा ने ये मामला शून्यकाल में जनप्रतिनिधियों को मिल रही धमकियों के बहाने से उठाया।  

किरोड़ी लाल मीणा ने इस मामले में जाट को राजनीतिक संरक्षण मिलने का जैसे ही आरोप लगाया तो संसदीय कार्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ उठे और पुरजोर शब्दो में इसका विरोध किया। राठौड़ ने मीणा पर जबावी हमला करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों से मिलने वालों के माथे पर नहीं लिखा होता कि वह अपराधी है। उन्होंने डॉ. मीणा को चेतावनी के तौर पर कहा कि मैं खोजने लगू तो आपके साथ ही 15 लोगों के फोटो इस तरह के ला सकता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें