फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर मेट्रो: CM गहलोत आज बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर फेज 1-सी प्रोजेक्ट का करेंगे शिलान्यास, यहां होगी जनसभा

Thu, 21 Sep 2023 09:34 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सीएम अशोक गहलोत आज  जयपुर में तैयार कई प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। सीएम गहलोत मेट्रो रेल परियोजना के फेस 1- सी और श्री गोविंददेवजी मंदिर सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
आज जयपुर में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री गहलोत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज दोपहर 12 बजे जयपुर के बड़ी चौपड़ पर मेट्रो फेज वन-सी के तहत 1450 करोड रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 175 करोड़ लागत से टोंक रोड पर लक्ष्मी मंदिर चौराहे के पास बना अंडरपास सिग्नल फ्री प्रोजेक्ट, रामनिवास बाग में बनी अंडर ग्राउंड पार्किंग फेज-2 और आगरा रोड पर सिल्वन बायो डायवर्सिटी पार्क जनता को समर्पित करेंगे।  

विज्ञापन


255 करोड रुपए के 4 प्रोजेक्ट- गोविंद देव जी मंदिर और ईदगाह क्षेत्र का सौंदर्यीकरण और विकास, 3 सेटेलाइट हॉस्पिटल शिवदासपुरा टोंक रोड, कानोता आगरा रोड और बालमुकुंद पूरा अजमेर रोड और हाई कोर्ट के सामने अंडरग्राउंड पार्किंग और सब-वे का शिलान्यास भी सीएम करेंगे। इसके बाद अल्बर्ट हॉल पर जनसभा होगी।

गहलोत मेट्रो के फेज-1सी  प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। ये ट्रैक बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक बनाया जाएगा। जो अंडरग्राउंड और एलिवेटेड होगा। बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर के बीच बनने वाले मेट्रो रेल ट्रैक की लंबाई 2.85 किलोमीटर की रहेगी। इसमें दो मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। पहला रामगंज और दूसरा ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन एलिवेटेड होगा। जयपुर में आगरा रोड पर लगभग 113 हेक्टेयर जमीन पर सिल्वन पार्क बनाया गया है। इस प्रोजेक्ट का पहला फेज 2015 में और दूसरा फेज साल 2018 में पूरा किया था। इसमें 10 हजार से ज्यादा पेड़-पौधे लगाए गए हैं। इसे भविष्य में जयपुर के सेंट्रल पार्क की तरह विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


जयपुर के आराध्य देव श्री गोविंद देवजी के मंदिर में कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। करीब 30 करोड़ रुपए की लागत से ये प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है। दिल्ली रोड पर ईदगाह क्षेत्र का सौंदर्यीकरण-जीर्णोद्धार का काम भी हो रहा है  इस प्रोजेक्ट पर करीब 30 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। आगरा रोड पर कानोता में 50 बेड के सैटेलाइट अस्पताल का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। इसमें 25 करोड़ रुपए खर्च होंगे। 10 हजार वर्ग मीटर जमीन पर बनने वाला यह हॉस्पिटल अगले एक साल में बनकर तैयार हो जाएगा।अजमेर रोड पर बालमुकुंदपुरा में भी 50 बेड के सैटेलाइट हॉस्पिटल बनाया जाएगा। इसके लिए भी 10 हजार वर्गमीटर जमीन आवंटित की गई है। इस पर 25 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

टोंक रोड पर शिवदासपुरा में भी इसी तरह का 50 बेड का सैटेलाइट हॉस्पिटल बनाया जाएगा।राजस्थान हाईकोर्ट की बिल्डिंग के सामने 500 गाड़ियों को पार्क करने की क्षमता वाली अंडरग्राउंड पार्किंग बनेगी। जिस पर करीब 50 करोड़ रुपए की लागत आएगी। ये पार्किंग रामबाग गोल्फ क्लब में मौजूद पार्किंग के ऊपर बनाई जाएगी। इस पार्किंग से हाईकोर्ट को कनेक्ट करने के लिए अंडरग्राउंड सब-वे बनाया जाएगा, जो कोर्ट के गेट नंबर 2 पर जाकर मिलेगा।

कल विधानसभा के कांस्टीट्यूशन क्लब का लोकार्पण 
22 सितंबर की शाम 6:30 बजे विधानसभा के कांस्टीट्यूशन क्लब का सीएम अशोक गहलोत लोकार्पण करेंगे। देश में राजस्थान विधानसभा ऐसी पहली विधानसभा है, जहां कांस्टीट्यूशन क्लब का निर्माण हुआ है। 23 सितंबर को सेंट्रल पार्क में 85 करोड रुपए लागत के गांधी म्यूजियम का भी सीएम अशोक गहलोत उद्घाटन करेंगे। इसी दिन राहुल गांधी के साथ सीएम गहलोत और पीसीसी चीफ डोटासरा, प्रभारी रंधावा मानसरोवर शिप्रापथ पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए कार्यालय भवन का शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें