मुख्यमंत्री के सलाहकार संयम लोढ़ा।
- फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार को धमाकेदार रहा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा ने खुद के साथ-साथ कांग्रेस के सभी नेताओं को गांधी-नेहरू परिवार का गुलाम बता दिया। हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार यूनिवर्सिटी संशोधन बिल पर बहस के दौरान संयम लोढ़ा ने कहा कि सदन में अभी भाजपा के विधायक विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ये तो गांधी-नेहरू परिवार के गुलाम हैं। हां, हम हैं गुलाम। जब तक हमारे शरीर में सांस है, हम गांधी नेहरू परिवार की गुलामी करेंगे, क्योंकि इस देश का निर्माण गांधी-नेहरू परिवार ने किया है।
संयम लोढ़ा के इतना कहते ही उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने आपत्ति जताते हुए कहा कि गुलामों की यह नई संस्कृति आई है, गुलामी के लिए आपको बधाई हो। आप क्या समाज में संदेश देंगे। गुलाम अपनी बात नहीं कह सकता। यह इन्होंने खुद माना है।
शून्यकाल के दौरान हरिदेव जोशी पत्रकारिता यूनिवर्सिटी संशोधन बिल पर बहस के दौरान सदन में जमकर हंगामा हुआ। बिल पारित होने से पहले बिल का जनमत जानने के लिए भेजने वाले प्रस्ताव पर वोटिंग के दौरान बीजेपी ने हंगामा किया। बीजेपी ने इस पर मतविभाजन की मांग की। सभापति ने ध्वनिमत से ही जनमत जानने पर वोटिंग करवाकर प्रस्ताव खारिज कर दिया। नाराज बीजेपी विधायकों ने हंगामा करते हुए सदन से वॉकआउट किया।
पत्रकारिता यूनिवर्सिटी संशोधन बिल पर भाजपा वॉकआउट
शून्यकाल के दौरान हरिदेव जोशी पत्रकारिता यूनिवर्सिटी संशोधन बिल पर बहस के बीच विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। बिल पारित होने से पहले बिल का जनमत जानने के लिए भेजने वाले प्रस्ताव पर वोटिंग के दौरान बीजेपी ने विरोध किया। भाजपा ने इस पर मतविभाजन की मांग की। सभापति ने ध्वनिमत से ही जनमत जानने पर वोटिंग करवाकर प्रस्ताव खारिज कर दिया। इससे नाराज भाजपा विधायक हंगामा करते हुए सदन से बाहर चले गए।