फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीएम गहलोत ने टोंक के निवाई में उल्टे तिरंगे को दी सलामी, जानें कैसे हुई इतनी बड़ी चूक

Fri, 24 Mar 2023 08:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

टोंक के निवाई की वनस्थली विद्यापीठ के वार्षिक उत्सव में सीएम अशोक गहलोत शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उल्टे झंडे को सलामी दे दी। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
टोंक में हुआ तिरंगे का अपमान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के टोंक जिले के निवाई में सीएम अशोक गहलोत ने उल्टे तिरंगे झंडे का ध्वजारोहण कर दिया। इसके सलामी भी दी गई, जब इस चूक का अहसास आयोजकों को हुआ तो उन्होंने तिरंगे को सीधा पहराया। 

विज्ञापन


दरअसल, निवाई की वनस्थली विद्यापीठ का शुक्रवार को वार्षिक उत्सव कार्यक्रम था। इसमें सीएम अशोक गहलोत ने भी शिरकत की थी। लेकिन, वनस्थली विद्यापीठ में आयोजकों से एक बड़ी चूक हो गई। परेड ग्राउंड पर लगाए ध्वजारोहण के लिए लगाए गए तिरंगे को उन्होंने उल्टा लगा दिया। 

सीएम गहलोत ने भी उल्टे झंडे का ध्वजारोहण किया और फिर सलामी भी दे दी। इसके बाद सीएम गहलोत ने परेड का निरीक्षण किया तो इस गलती का अहसास हुआ। जिसके बाद आयोजकों ने तिरंगे को उतारकर सही तरीके से फहराया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें