फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीएम गहलोत बोले-पीएम मोदी को हिंसा की करनी चाहिए निंदा, मीडिया को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Sun, 17 Apr 2022 12:09 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सीएम गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री को देश में हो रही हिंसा पर आपत्ति जतानी चाहिए। देश कहां जा रहा है। कपड़ों और खाने-पीने पर भी हिंसा हो रही है।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत और पीएम मोदी। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश के माहौल को लेकर एक बार फिर चिंता जाहिर की है। सीएम ने सोनिया गांधी के आर्टिकल का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने जो लिखा है, बिल्कुल सही दिशा में है। देश में जो माहौल बन रहा है, उसपर प्रधानमंत्री को बोलना चाहिए। 

विज्ञापन

सीएम गहलोत ने कहा कि मैं ये कहना चाहूंगा कि मोदी जी को इसकी निंदा करनी चाहिए। देश में हिंसा के नाम पर क्या-क्या हो रहा है। कपड़ों और खाने-पीने पर भी हिंसा हो रही है। देश कहां जा रहा है, ये चिंता का विषय है। 


विज्ञापन


एनजीओ को भी ये मान रहे दुश्मन

उन्होंने मीडिया को चेताते हुए कहा कि मैं मीडिया वालों से भी ये कहना चाहूंगा कि आप अपनी भूमिका निभाने में पीछे नहीं रहें वरना इतिहास उनको भी माफ नहीं करेगा। मीडिया की बहुत बड़ी भूमिका होती है। एनजीओ वाले मामले को लेकर बोल रहे हैं तो सरकार में बैठे लोग एनजीओ को दुश्मन ठहरा रहे हैं। 

विज्ञापन

सोनिया जी के आर्टिकल लोग होंगे सहमत
सीएम बोले एक्टिविस्ट दिन-रात कोशिश करके सरकार को चेताने का काम करता है। उन्हें जो फीडबैक मिलता है, उसी के आधार पर ही एनजीओ बोलते हैं। एनजीओ को लेकर सरकार के ये विचार है तो आगे क्या होगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सोनिया गांधी के आर्टिकल को जो भी पढ़ेगा तो अधिकांश लोग उनसे सहमत होंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें