फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीएम के OSD शर्मा बोले- भाजपा बिना दूल्हे की बारात, जनता परिवर्तन लाकर दिन में दिखा देगी तारे

Fri, 01 Sep 2023 08:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

लोकेश शर्मा ने कहा कि राजस्थान में नेतृत्व को लेकर पूरी तरह कन्फ्यूज्ड और बिना दूल्हे की बारात लिए घूम रही भाजपा की हालात अब 'कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा, भानुमति ने कुनबा जोड़ा' वाली हो गई है। 
विज्ञापन
ओएसडी लोकेश शर्मा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर से 2 सितंबर को शुरू होने जा रही परिवर्तन यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने भाजपा को बिना दूल्हे की बारात बताया है। उन्होंने एक्स (ट्वीट) कर भाजपा की इस यात्रा पर हमला बोला। सीएम के ओएसडी लोकेश शर्मा ने एक्स कर लिखा- राजस्थान ने ठाना है, वादे पूरे करने वाली सरकार को फिर से लाना है। रिवाज बदलकर कांग्रेस को जिताना है, छल करने वाली भाजपा को सबक सिखाना है।

विज्ञापन


लोकेश शर्मा ने कहा कि राजस्थान में नेतृत्व को लेकर पूरी तरह कन्फ्यूज्ड और बिना दूल्हे की बारात लिए घूम रही भाजपा की हालात अब 'कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा, भानुमति ने कुनबा जोड़ा' वाली हो गई है। भाजपा की परिवर्तन यात्राओं और कार्यक्रमों के पीछे की मजबूरी महज आलाकमान के आदेश पर इवेंट ऑर्गनाइज करना और अपने बिखराव को रोकना है।

लोकेश शर्मा ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रिपीट होने का भरोसा जताते हुए कहा कि राजस्थान से लेकर दिल्ली तक भाजपा के तमाम नेता जानते हैं कि इस बार राजस्थान की जनता का मूड क्या है। जनता एक सरकार से जो चाहती है उससे बढ़कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार ने किया है और कर रही है। कोई ऐसा वर्ग नहीं जिसके हित में और कोई ऐसा क्षेत्र नहीं जहां विकास के कार्य करने में सरकार ने कोई कमी छोड़ी हो। आज राजस्थान में गांव-ढाणी तक बुजुर्ग से लेकर बच्चे-तक अपनी सरकार द्वारा दी जा रही सौगातों पर खुशी जताते मिलते हैं।
विज्ञापन


लोकेश शर्मा ने भाजपा को विपक्षी पार्टी के रूप में 5 साल का सफर याद दिलाते हुए लिखा कि इन औपचारिक यात्राओं की बजाय यदि भाजपा सांसदों ने दिल्ली में राजस्थान के हितों की आवाज उठाई होती, तो लोग इनके नेताओं को कभी याद भी करते। लेकिन, अब जनता भी इनकी हकीकत से पूरी तरह वाकिफ है। सरकार के काम-काज, ऐतिहासिक योजनाओं, अभूतपूर्व फैसलों को देखकर भाजपा के पास कहने और करने को कुछ बचा नहीं है, इनका प्रोपेगेंडा, अफवाह, भ्रम, दुष्प्रचार भी अब चल नहीं पाएगा। परिवर्तन तो राजस्थान बेशक लाएगा, पर ये गारंटी है कि वो परिवर्तन भाजपा को दिन में तारे जरूर दिखाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें